फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   If Congress comes to power, will it be imposed Article 370 again? : Bindal

काम करने वाला ही टिकेगा, गणेश परिक्रमा करने वाले होंगे बाहर: बिंदल

Wed, 22 Jan 2020 07:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jan 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
If Congress comes to power, will it be imposed Article 370 again? : Bindal
कालाअंब में डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नाहन पहुंचे डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। लगभग दो वर्ष बाद उन्होंने इस तरह का राजनीतिक संबोधन किया। कहा कि कांग्रेस ने धर्म के आधार पर राजनीति कर सत्ता हथियाई है। वैसे तो कांग्रेस 50-60 वर्ष तक सत्ता में आने वाली नहीं। फिर भी मान लें कि कांग्रेस सत्ता में आई तो क्या वह फिर अनुच्छेद-370 लगाएगी। कांग्रेस यह भी स्पष्ट करे।

विज्ञापन


कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां आम कार्यकर्ता पार्टी के सर्वोच्च राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विराजमान होते हैं तो चाय बेचने वाला पीएम बनता है। अन्य सभी दलों में परिवारवाद है। उन्होंने कार्यकर्ताओं कहा कि कांग्रेस का अध्यक्ष कैसे बनता है? सोनिया गांधी, राजीव गांधी, राहुल गांधी हो या उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह और यादव की पार्टी। या फिर लालू प्रसाद यादव की पार्टी।
विज्ञापन


इनके अध्यक्ष कैसे बनते हैं। उनका इशारा यह था कि अन्य पार्टियों में परिवारवाद हावी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाता है। भाजपा में कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाता है। जो काम करेगा, वही ऊंचे पद पर पहुंचेगा। गणेश परिक्रमा करने वाला एक, दो या पांच दिन बाद स्वत: ही बाहर हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

If Congress comes to power, will it be imposed Article 370 again? : Bindal
कालाअंब में डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मा सौंपा है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सिरमौर की जिम्मेदारी अधिक है। 2022 में सिरमौर से भरमौर तक भाजपा का परचम लहराना है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाना आम कार्यकर्ता और उनका जिम्मा है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा संगठन के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के मुखिया बने हैं। अनुच्छेद-370 एक अस्थाई व्यवस्था थी।

इसे हटाने में 70 साल लग गए। कांग्रेस ने इसमें राजनीतिक रोटियां सेंकीं। कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि लाखों परिवार कश्मीर से बेघर होकर पलायन को क्यों मजबूर हुए।

उनका लक्ष्य चार ‘स’ यानी सेवा, समर्पण, समन्वय और समरसता के साथ संगठन में कार्य करना है। सांसद सुरेश कश्यप, विधायक रीना कश्यप, विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, चंद्रमोहन ठाकुर ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed