फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ICC ODI Cricket World Cup: 1,000 and 1,250 tickets will be in Dharamshala nine stands

Cricket World Cup: 1,000 और 1,250 रुपये के टिकट के धर्मशाला में होंगे नौ स्टैंड

Wed, 30 Aug 2023 09:10 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Aug 2023 09:10 AM IST
सार

 आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप में विदेशी टीमों के मैच के दौरान सबसे सस्ते टिकटों के कुल नौ स्टैंड होंगे। मैदान में वर्तमान में कॉरपरेट बॉक्स को छोड़कर कुल 14 स्टैंड हैं। 

विज्ञापन
ICC ODI Cricket World Cup: 1,000 and 1,250 tickets will be in Dharamshala nine stands
धर्मशाला क्रिकेट मैदान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप में विदेशी टीमों के मैच के दौरान सबसे सस्ते टिकटों के कुल नौ स्टैंड होंगे। मैदान में वर्तमान में कॉरपरेट बॉक्स को छोड़कर कुल 14 स्टैंड हैं। इनमें करीब 22 हजार दशकों के बैठने की क्षमता है। 14 में 9 स्टैंड 1000 रुपये और 1250 रुपये के टिकटों के रखे गए हैं।

विज्ञापन


2,500, 4,500, 5,500, 7,500 और 10 हजार रुपये के टिकट वाले एक-एक स्टैंड रखे गए हैं। स्टेडियम में 1000 रुपये केे टिकट के वेस्ट स्टैंड-3 और ईस्ट स्टैंड-1 के दो होंगे। 1,250 रुपये वाले टिकटों के लिए वेस्ट स्टैंड-1, वेस्ट स्टैंड=2, नॉर्थ-वेस्ट स्टैंड, नॉर्थ स्टैंड-1, नॉर्थ स्टैंड-1 (लेवल-1), नॉर्थ स्टैंड-2 (लेवल-2), ईस्ट स्टैंड-2 रहेंगे।
विज्ञापन


2,500 रुपये वाले टिकट के वेस्ट स्टैंड-1, 4500 रुपये वाले टिकट के लिए ईस्ट स्टैंड-3, 5,500 रुपये के टिकट के लिए नॉर्थ पवेलियन स्टैंड, 7500 रुपये के टिकट के पेवेलियन टैरेस और 10 हजार वाले टिकट वालों के लिए क्लब लॉज में बैठने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि भारतीय टीम के मैच को छोड़कर अन्य सभी मैचों में टिकटों के दाम 1,000 रुपये से 1,250 रुपये तक रखे गए हैं। 1000 रुपये के दो और 1250 रुपये के सात स्टैंड होंगे। बाकी के एक-एक स्टैंड होंगे। भारत और न्यूजीलैंड के मैच के टिकट के दाम 1500 रुपये से शुरू होंगे। भारत और न्यूजीलैंड के टिकट की ऑनलाइन बिक्री एक सितंबर से बुक माई शो पर शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed