फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hydra Crane Machine overturned Bharmour pathankot National Highway Closed

भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर पलटी हाइड्रा, 20 घंटे लगा रहा जाम

Wed, 21 Apr 2021 05:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 21 Apr 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
Hydra Crane Machine overturned Bharmour pathankot National Highway Closed
भरमौर-पठानकोट एनएच पर पलटी हाइड्रा मशीन । - फोटो : अमर उजाला

भरमौर-पठानकोट एनएच पर बग्गा के पास गिरी मशीनरी को उठाने के लिए पहुंची हाइड्रा मशीन पलट गई। इससे एनएच पर 20 घंटे तक यातायात ठप रहा। मंगलवार रात नौ बजे से बंद एनएच बुधवार को करीब छह बजे बहाल हुआ। बीस घंटे एनएच पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंगलवार देर रात से बंद पड़े एनएच के कारण लोगों को अपने परिवार के साथ भूखे-प्यासे वाहनों में ही रात गुजारनी पड़ी।

विज्ञापन


हालांकि, बुधवार को सूचना मिलने के बाद निजी कंपनी प्रबंधन और एनएच प्रबंधन ने सड़क पर गिरी हाइड्रा और मशीनरी को हटाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर एनएच को बहाल किया। जानकारी के मुताबिक भरमौर-पठानकोट एनएच पर बग्गा के समीप सड़क पर गिरी भारी-भरकम मशीनरी को हटाने के लिए मंगलवार देर शाम निजी कंपनी प्रबंधन ने हाइड्रा मशीन को भेजा।
विज्ञापन


मशीनरी को हटाते समय हाइड्रा चालक ने मशीन से संतुलन खो दिया और हाइड्रा एनएच पर ही पलट गई। इसके चलते एनएच पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। हालांकि, हाइड्रा के चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए छलांग लगा कर अपनी जान बचाई। इस दौरान उन्हें मामूली चोटें लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच पर हाइड्रा पलटने से देखते ही देखते भरमौर और चंबा की ओर से छोटे-बड़े वाहनों की कतारें लग गईं। एनएच बंद होने से नौकरीपेशा और अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एनएच चंबा मंडल के सहायक अभियंता कनव बड़ोत्रा ने बताया कि बग्गा के पास मशीनरी को हटाने के लिए कंपनी प्रबंधन की ओर से भेजी गई हाइड्रा पलटने से जाम लग गया था जिसे अब बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed