फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hundreds of people including CPI(M), Congress and AAP took out a goodwill march in Shimla

Sadbhavna March In Shimla: सैकड़ों लोगों ने निकाला सद्भावना मार्च, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की ली शपथ

Fri, 27 Sep 2024 09:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Sep 2024 09:16 PM IST
सार

शिमला के संजाैली स्थित मस्जिद में कथित अवैध निर्माण को लेकर गरमाए मामले पर शुक्रवार सुबह माकपा, कांग्रेस व आप समेत सैकड़ों लोगों ने सद्भावना मार्च निकाल निकाला।

विज्ञापन
Hundreds of people including CPI(M), Congress and AAP took out a goodwill march in Shimla
शिमला में संजौली मस्जिद विवाद के चलते शुक्रवार को विभिन्न संगठनों द्वारा सद्भावना रैली निकाली गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संजौली स्थित मस्जिद में कथित अवैध निर्माण का मामला गरमाने के बाद शांतिपूर्ण माहौल बनाने के लिए शुक्रवार सुबह शहर में विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक साथ शांति मार्च निकाला। इस दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा युवा, बुजुर्ग पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव, आईएएस अधिकारी और पूर्व विधायक भी मार्च में शामिल रहे।
विज्ञापन


उपायुक्त कार्यालय के बाहर सुबह 11:00 बजे के करीब विभिन्न समुदायों के लोग इकट्ठा हुए। पोस्टर के जरिये शांति बनाए रखने की अपील की। नाज चौक पर नगर निगम के महापौर रहे संजय चौहान ने लोगों से अपील कि वह सभी शांतिपूर्ण तरीके से माल रोड, स्कैंडल होते हुए रिज मैदान पहुंचे। 12:32 बजे जब लोग आगे बढ़ने लगे तो पुलिस की टीम नेताओं को रोकने का प्रयास करने लगी। लेकिन जब उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से जाने की बात कही तो उन्हें जाने दिया गया। इसके बाद 12:48 पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने की अपील के बाद मार्च खत्म हुआ।
विज्ञापन




इस अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी के भूतपूर्व निदेशक प्रो. चेतन सिंह, पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक सानन, आईएएस अजय शर्मा, प्रो. घनश्याम चौहान, प्रो. राजेंद्र चौहान, प्रो. विजय कौशल, प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट संजीव भूषण, पूर्व विधायक राकेश सिंघा, पूर्व महापौर मनोज कुमार, संजय चौहान, पूर्व उपमहापौर टिकेंद्र पंवर, माकपा सचिव ओंकार शाद, आप नेता चमन राकेश आजटा, संजय शर्मा, मनमोहन सिंह, निरंकारी सभा के कैप्टन एनपीएस भुल्लर, वांबेडकर सभा संयोजक प्रीत पाल सिंह मट्टू, सेवानिवृत प्राचार्य एस डोगरा, प्रो. सत्या चौहान, मौलाना मुमताज अहमद कासमी, महफूज मालिक, काजी इरशाद, अब्दुल रहीम, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद पीरू, हिमाचल किसान सभा प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह तंव और सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






यह ली शपथ
रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप शिमला शहर के नागरिकों ने धर्म, जाति, क्षेत्र, लिंग, नस्ल से ऊपर उठकर देश की एकता व अखंडता के लिए कार्य करने, आपसी भाईचारे, अमन चैन व शांति को कायम रखने, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को कायम रखने की शपथ ली। कहा कि देश के संविधान को चुनौती देने वाली सांप्रदायिक शक्तियों का डटकर मुकाबला करेंगे।


 


 

उपद्रव फैलाने वालों को करेंगे पुलिस के हवाले
शहर में शांति व्यवस्था भंग करने व उपद्रव फैलाने वालों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाएगा। कहा कि राज्य सरकार से अपील की है कि वह सभी समुदायों के लोगों व उनके लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करें- संजय चौहान, पूर्व महापौर एमसी शिमला।

सांप्रदायिक हिंसा ने हिमाचल की छवि की धूमिल
बीते दिनों सुनियोजित सांप्रदायिक हिंसा ने देश व विदेश में हिमाचल प्रदेश की छवि को धूमिल किया है। कहा कि जनता भाईचारा स्थापित कर एकता बनाए रखे। - राकेश सिंघा, पूर्व विधायक।

प्रदेश के पहले सीएम परमार की बेटी भी शामिल हुई सद्भावना मार्च में
हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार की बेटी उर्मिला कंवर भी सद्भावना मार्च में शामिल हुईं। 81 साल की उर्मिला ने रिज मैदान पर बातचीत के दौरान कहा कि वह कोटगढ़ से स्वयं गाड़ी चलाकर आई हैं और सभी से शांति बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज जैसा माहौल बना है, ऐसा कभी अपने जीवनकाल में नहीं देखा। वह राजनीति को इसके लिए जिम्मेवार मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed