फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hundreds of employees who complete three-year contract service will be regularized on 30

तीन साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले सैकड़ों कर्मी 30 को होंगे नियमित

Tue, 29 Sep 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Sep 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of employees who complete three-year contract service will be regularized on 30
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में तीन साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले सैकड़ों कर्मचारी 30 सितंबर को नियमित होंगे। प्रदेश सरकार साल में दो बार 31 मार्च और 30 सितंबर को नियमितीकरण करती है। इस बाबत सभी विभागों ने फील्ड से 30 सितंबर तक तीन साल का अनुबंध करने वालों का ब्योरा एकत्र करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


हिमाचल के सभी विभागों सहित बोर्डों और निगमों में नियुक्त ऐसे कर्मचारियों का मुख्यालयों में डाटा मांगा गया है, जो 30 सितंबर तक तीन साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा कर चुके हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए सरकार इन्हें निर्धारित तारीख में नियमित करेगी।
विज्ञापन


सबसे बड़े महकमे शिक्षा विभाग ने इस बाबत काम करना बीते दिनों ही शुरू कर दिया था। सभी जिलों से ब्योरा एकत्र कर आजकल नियमितीकरण से जुड़े अन्य कार्य किए जा रहे हैं। तीस सितंबर के बाद जिन कर्मचारियों का तीन साल का अनुबंध काल पूरा होगा। उन्हें अगले साल 31 मार्च को नियमित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed