{"_id":"6543b4edc1f897a8f40c0ee6","slug":"hrtc-will-ply-special-buses-seven-days-before-diwali-every-information-will-be-available-from-the-control-ro-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: दिवाली से सात दिन पहले एचआरटीसी चलाएगा विशेष बसें, कंट्रोल रूम से मिलेगी हर जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: दिवाली से सात दिन पहले एचआरटीसी चलाएगा विशेष बसें, कंट्रोल रूम से मिलेगी हर जानकारी
Thu, 02 Nov 2023 08:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 02 Nov 2023 08:33 PM IST
सार
पहली बार इन अतिरिक्त बसों में यात्री सीटों की बुकिंग ऑनलाइन कर सकेंगे। किस रूट पर कितने बजे कौन सी अतिरिक्त बस रवाना होगी इसकी जानकारी निगम के कंट्रोल रूम पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारी सीजन के चलते एचआरटीसी दिवाली से एक हफ्ते पहले विशेष अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर देगा। यात्रियों को आवाजाही की सुविधा देने के लिए एचआरटीसी प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। पहली बार इन अतिरिक्त बसों में यात्री सीटों की बुकिंग ऑनलाइन कर सकेंगे। किस रूट पर कितने बजे कौन सी अतिरिक्त बस रवाना होगी इसकी जानकारी निगम के कंट्रोल रूम पर उपलब्ध होगी। प्रदेश के भीतर और बाहरी राज्यों से इन अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन के मद्देनजर लोगों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एचआरटीसी ने खास तैयारी की है। निगम के हर मंडल को अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। दिवाली से एक हफ्ते पहले बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। 10 और 11 नवंबर को सबसे अधिकतम अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली से शिमला समेत अन्य क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त वोल्वो बसों का भी संचालन होगा। निगम ने अपनी वेबसाइट पर अतिरिक्त बसों की टाइमिंग अपडेट करनी भी शुरू कर दी है। यात्री निगम की वेबसाइट से अतिरिक्त बसों की जानकारी हासिल कर सीटों की बुकिंग करवा सकेंगे।
विज्ञापन
यात्री निगम के हेल्पलाइन नंबर 1100 के अलावा शिमला कंट्रोल रूम 0177-2656326, चंडीगढ़ 91-172-2668943, दिल्ली 011-23868694, 23863473, 23329122, हरिद्वार 91-1334-222781 पर संपर्क कर अतिरिक्त बसों को लेकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
त्योहारी सीजन पर अतिरिक्त बसों की सुविधा : रोहन
त्योहारी सीजन को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। यात्री ऑनलाइन इन बसों में सीटों की बुकिंग कर सकेंगे। निगम के हेल्पलाइन नंबर के अलावा कंट्राेल रूम से इन बसों को लेकर जानकारी हासिल की जा सकती है।- रोहन चंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी