फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC will give online Bus Pass facility to College Students

HRTC: कॉलेज विद्यार्थियों के अब ऑनलाइन बनेंगे बस पास, इसी सत्र से मिलेगी सुविधा

Wed, 27 Dec 2023 01:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 Dec 2023 01:08 PM IST
सार

निगम प्रबंधन ने एचआरटीसी की सभी सुविधाएं यात्रियों को ऑनलाइन माध्यम से देने की योजना पर काम शुरू किया है। इसकी शुरुआत कॉलेज छात्रों को ऑनलाइन बस पास की सुविधा से की जा रही है।

विज्ञापन
HRTC will give online Bus Pass facility to College Students
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉलेज बस पास बनाने के लिए छात्रों को अब एचआरटीसी के काउंटरों पर लंबी कतारों में घंटों खड़े नहीं रहना होगा। निगम प्रबंधन इसी सत्र से कॉलेज छात्रों को ऑनलाइन बस पास की सुविधा उपलब्ध करवाने जा रहा है। निगम प्रबंधन ने इसके लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार करवाया है। सॉफ्टवेयर की मदद से कॉलेज छात्रों एचआरटीसी बस पास ऑनलाइन बना सकेंगे। पहले चरण में यह सुविधा शिमला से शुरू करने की योजना है। दूसरे चरण में ऊना और हमीरपुर को सुविधा से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


निगम के प्रबंध निदेशक शुक्रवार को ऑनलाइन कॉलेज बस पास बनाने का डेमोंसट्रेशन लेंगे। निगम प्रबंधन ने एचआरटीसी की सभी सुविधाएं यात्रियों को ऑनलाइन माध्यम से देने की योजना पर काम शुरू किया है। इसकी शुरुआत कॉलेज छात्रों को ऑनलाइन बस पास की सुविधा से की जा रही है। इसके बाद स्कूली बच्चों के बस पास भी ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इतना ही नहीं एचआरटीसी के सभी रियायती कार्ड भी लोग ऑनलाइन बनवा सकेंगे। सुविधाएं ऑनलाइन होने से लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन


ऐसे बनेगा कॉलेज छात्रों का बस पास
छात्रों को एचआरटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाना होगा। यहां उपलब्ध फार्म भरना होगा। फार्म सीधे कालेज प्रधानाचार्य तक पहुंच जाएगा। प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापन करने के बाद आवेदन संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक के पास पहुंच जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद छात्र को एसएमएस से सूचना दी जाएगी। पास का किराया छात्र ऑनलाइन जमा करवा सकेंगे। इसके बाद पास डाउनलोड और प्रिंट करने का विकल्प भी वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली बच्चों के बाद में बनेंगे ऑनलाइन पास
कॉलेज छात्रों की सुविधा के लिए बस पास ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया गया है। भविष्य में स्कूली बच्चों के बस पास और रियायती कार्ड भी ऑनलाइन जारी होंगे। - रोहन चंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed