{"_id":"63de75259f911c33541a1672","slug":"hrtc-volvo-bus-will-now-run-on-manali-amritsar-route-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC: मनाली-अमृतसर रूट पर अब दौड़ेगी एचआरटीसी की वोल्वो बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC: मनाली-अमृतसर रूट पर अब दौड़ेगी एचआरटीसी की वोल्वो बस
Sat, 04 Feb 2023 08:40 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 Feb 2023 08:40 PM IST
सार
प्रदेश पथ परिवहन निगम के नगरोटा बगवां डिपो से अब मनाली-अमृतसर रूट पर वोल्वो बस चलेगी। इस बस को पहले चलने वाली साधारण बस से वोल्वो में बदला गया है। इस बस में मध्य से पिछली सीटों पर सफर करने वाली सवारियों को किराये में छूट का भी प्रावधान रहेगा।
विज्ञापन
एचआरटीसी वोल्वो बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के नगरोटा बगवां डिपो से अब मनाली-अमृतसर रूट पर वोल्वो बस चलेगी। इस बस को पहले चलने वाली साधारण बस से वोल्वो में बदला गया है। इस बस में मध्य से पिछली सीटों पर सफर करने वाली सवारियों को किराये में छूट का भी प्रावधान रहेगा। निगम के नगरोटा बगवां डिपो के डीडीएम राजकुमार पाठक ने बताया कि इस लग्जरी बस सेवा के शुरू होने से सवारियों और पर्यटकों को सुविधाजनक सफर करने को मिलेगा।
विज्ञापन
वोल्वो बस मनाली से शाम 5:25 बजे रवाना होगी, जबकि शाम 6:30 बजे कुल्लू, 8:40 बजे मंडी, रात्रि 11:50 बजे पालमपुर, रात्रि 12:25 बजे पर नगरोटा बगवां, रात्रि 1:10 बजे कांगड़ा और सुबह 3:20 बजे पठानकोट से चलकर यह बस सुबह छह बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी पर यह बस शाम 4:34 बजे अमृतसर से मनाली के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
शाम 7:31 बजे पठानकोट, रात्रि 10:30 बजे कांगड़ा, 11:10 बजे नगरोटा बगवां, 11:45 पर पालमपुर, सुबह 3:05 पर मंडी, सुबह 5:15 बजे कुल्लू से रवाना होकर सुबह 6:20 बजे मनाली पहुंचेगी। बस का किराया सीटों की क्रम संख्या के अनुसार तय किया गया है। इसमें मध्य से पिछले क्रम की सीटों पर सफर करने वालों को छूट दी गई है।
विज्ञापन