{"_id":"63c4314b7988567cf749f9f5","slug":"hrtc-received-seven-crore-rupees-fare-of-buses-in-pm-narendra-modi-rally-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पीएम मोदी की रैली के लिए लगाईं बसों का एचआरटीसी को मिला सात करोड़ किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पीएम मोदी की रैली के लिए लगाईं बसों का एचआरटीसी को मिला सात करोड़ किराया
Sun, 15 Jan 2023 10:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:31 PM IST
सार
एचआरटीसी ने बिलासपुर रैली के लिए 1,597 बसें भेजी थीं। इन बसों को हिमाचल के कई क्षेत्रों से रैली स्थल के लिए चलाया गया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में लगाई गईं बसों के किराये के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संबंधित जिला प्रशासन स्तर से इस मद में एचआरटीसी को करीब सात करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान कर दिया गया है। हालांकि, पीएम की रैली के लिए ली गईं निगम बसों के संचालन पर करीब 14 करोड़ रुपये का खर्चा आया था। निगम प्रबंधन ने चंबा, बिलासपुर और ऊना में आयोजित मोदी की रैली में लगाई गई बसों के बिल भेजे गए थे।
विज्ञापन
लोगों को रैली स्थल पर ले जाने और छोड़ने के लिए एचआरटीसी ने 2,728 बसें मुहैया करवाई थीं। पहली रैली 5 अक्तूबर को बिलासपुर, दूसरी और तीसरी रैली 13 अक्तूबर, 2022 को ऊना और चंबा में हुई थी। एचआरटीसी ने बिलासपुर रैली के लिए 1,597 बसें भेजी थीं। इन बसों को हिमाचल के कई क्षेत्रों से रैली स्थल के लिए चलाया गया था। इसी तरह ऊना के लिए 422 और चंबा के लिए 709 बसों को भेजा गया था।
विज्ञापन
परिवहन निगम के अनुसार बिलासपुर के लिए गई 1,597 बसों का किराया 7,13,10,953 करोड़ बनता है, जबकि ऊना रैली के लिए भेजी गई 422 बसों का किराया 1,95,58,261 करोड़ और चंबा के लिए गई 709 बसों का किराया 5,79,27,138 करोड़ है। कुल मिलाकर 14,87,96,352 करोड़ किराया बना है।
विज्ञापन