{"_id":"5f5cf519a8781c44ab0256f7","slug":"hrtc-launches-online-booking-service-after-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी ने छह माह बाद शुरू की ऑनलाइन बुकिंग सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी ने छह माह बाद शुरू की ऑनलाइन बुकिंग सेवा
Sun, 13 Sep 2020 12:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी लोगो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने लंबे रूट की बसों के लिए ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी। अब यात्री घर बैठे ही ऑनलाइन बुकिंग के जरिये सीट आरक्षित करवा सकेंगे। निगम की ऑनलाइन बुकिंग सेवा कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण मार्च से बंद थी, जो अब करीब छह माह बाद शुरू हुई है।
विज्ञापन
निगम ने प्रदेश भर में रात्रि बस सेवा शुरू की है, लेकिन इन बसों में बुकिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल को नहीं खोला था। इसके चलते कई बार सवारियां बसों में सीट मिलने के लिए असमंजस रहती थी। अब निगम ने ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि निगम के धर्मशाला डिपो के आरएम पंकज चड्डा ने की है।
विज्ञापन