{"_id":"6461c6200726b0c86000af79","slug":"hrtc-driver-union-meeting-with-deputy-cm-mukesh-agnihotri-on-18-may-2023-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC: एचआरटीसी चालक यूनियन ने हड़ताल टाली, सामान्य तौर पर चलेंगी रात्रि बस सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC: एचआरटीसी चालक यूनियन ने हड़ताल टाली, सामान्य तौर पर चलेंगी रात्रि बस सेवाएं
Mon, 15 May 2023 11:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 15 May 2023 11:12 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की ओर से बैठक के लिए समय देने के बाद एचआरटीसी चालक यूनियन ने हड़ताल टाल दी है। अब रात्रि बस सेवाएं सामान्य तौर पर चलेंगी। 18 मई को सुबह 11:30 बजे सचिवालय में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार चालक यूनियन के पदाधिकारियों से बैठक करेंगे। इससे पहले एचआरटीसी चालक यूनियन ने अग्रिम रात्रि भत्ता न देने पर रात्रि सेवाओं के बहिष्कार का एलान किया था।
विज्ञापन
एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि निगम के सभी मंडलीय प्रबंधकों और क्षेत्रीय प्रबंधकों को चालकों-परिचालकों से बातचीत कर विश्वास में लेने और जनता को असुविधा में न डालने को लेकर बात करने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ सप्ताह पहले ही निगम के कर्मचारियों को दो महीने का ओवरटाइम जारी किया गया है। इसी महीने के अंत तक एक महीने का ओवरटाइम देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन