फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC Delhi-Leh bus service suspended from 15 October 2021 due to snowfall

हिमाचल: लेह-दिल्ली रूट पर साढ़े आठ माह नहीं दौड़ेगी निगम की बस

Mon, 25 Oct 2021 11:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Oct 2021 11:10 AM IST
सार

लेह-दिल्ली बस सेवा 15 अक्तूबर से बंद कर दी गई है। अब इस रूट पर अगले साल जून माह के बाद ही बस का संचालन हो पाएगा।

विज्ञापन
HRTC Delhi-Leh bus service suspended from 15 October 2021 due to snowfall
दिल्ली-लेह बस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के सबसे लंबे 1026 किलोमीटर रूट पर साढ़े आठ महीने एचआरटीसी बस नहीं दौड़ेगी। बारालाचा (16020), लाचुंग दर्रा (16620), तंगलंग दर्रा (17480) से होकर लेह-दिल्ली बस सेवा 15 अक्तूबर से बंद कर दी गई है। अब इस रूट पर अगले साल जून के बाद ही बस का संचालन हो पाएगा। इस साल एचआरटीसी के केलांग डिपो ने दिल्ली-मनाली-केलांग से लेह के लिए अटल टनल रोहतांग के रास्ते एक जुलाई से बसों का संचालन किया।

विज्ञापन


साढ़े तीन माह बाद ही इस रूट पर बस संचालन बंद करना पड़ा है। यह रूट 15 अक्तूबर से आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया जाता है। कई बार केलांग से आगे बारालाचा, लाचुंग और तंगलंग दर्रा में मौसम अनुकूल रहने पर निगम प्रबंधन काफी समय तक लोगों को बसों की सुविधा देता रहा है। इस बार मौसम खराबी के चलते निगम ने बस सेवा को बंद कर दिया है। गौरतलब है कि यह रूट सामरिक दृष्टि से भी अति महत्वपूर्ण है। वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान सड़क अपना सामरिक महत्व दर्ज करा चुकी है।
विज्ञापन


तब से लेकर इस सड़क पर सेना की कानवाई, रसद और अन्य सामग्री भेजी जा रही है। अटल टनल रोहतांग के बनने से पूर्व लेह-दिल्ली रूट 1072 किमी था। अब इसकी दूरी 46 किमी घटकर 1026 किमी रह गई है। इसके चलते 36 घंटे का सफर अब 32 घंटे में पूरा हो जाता है। उधर, एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने कहा कि लेह-दिल्ली बस सेवा 15 अक्तूबर से बंद की गई है। इस रूट पर बस सेवा आगामी वर्ष में जून माह के बाद ही शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed