फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hrtc conductor recruitment action against officers probe by Special Investigation Team

कंडक्टर भर्ती संबंधी दस्तावेजों में टैंपरिंग करने वाले अफसर नपेंगे

Sat, 12 Oct 2019 10:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 12 Oct 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
hrtc conductor recruitment action against officers probe by Special Investigation Team
सांकेतिक तस्वीर

विवादित कंडक्टर भर्ती मामले में दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने वाले अफसरों का नपना अब तय है। शुक्रवार को पूर्व आईएएस अफसर समेत तत्कालीन चार डीएम के हस्ताक्षर नमूने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने जांच के लिए फोरेंसिक लैब जुन्गा भेज दिए हैं। छानबीन के दौरान भर्ती संबंधी दस्तावेजों में गड़बड़ियां पाई गईं।

विज्ञापन


इसमें किस-किस अफसर ने कटिंग और टैंपरिंग की है, इसका मिलान फोरेंसिक जांच में हो जाएगा। फोरेंसिक जांच से रिपोर्ट आने के बाद संबंधित अफसरों के खिलाफ एसआईटी को पुख्ता सबूत मिलने की पूरी उम्मीद है और इसे मजबूत आधार बनाकर एसआईटी आरोपियों के खिलाफ तैयार की जाने वाली चार्जशीट में शामिल करेगी। 
विज्ञापन


यह है मामला 
24 अक्तूबर, 2003 को निदेशक मंडल की बैठक में कंडक्टरों के 300 पद भरने की मंजूरी दी गई। इसमें सामान्य वर्ग के 166 ओबीसी के 54, एससी के 66 और एसटी के 14 पद भरे जाने थे। इन पदों के लिए प्रदेश भर से 17,890 आवेदन आए। 20 सितंबर 2004 को इन पदों पर 300 की जगह 365 पद भर दिए गए। 12 मई 2005 को 13 और पद भर दिए गए। इससे भर्ती विवादों में आ गई। लंबे समय के बाद 14 मार्च 2017 को पुलिस ने तत्कालीन एमडी और डीएम समेत पांच लोगों को आरोपी बनाकर थाना सदर शिमला में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है एसआईटी 
एसआईटी प्रमुख डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि तत्कालीन पांच अफसरों के हस्ताक्षर नमूने शुक्रवार को फोरेंसिक जांच जुन्गा भेजे गए हैं। जांच के दौरान भर्ती संबंधी दस्तावेजों में कटिंग और दूसरी गड़बड़ियां पाई गई हैं। यह किन अफसरों ने की इस बात का खुलासा रिपोर्ट मिलने का बाद हो जाएगा। हर पहलू पर तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed