{"_id":"60917a48c8230824ce7f1367","slug":"hrtc-conductor-got-his-corona-positive-information-in-moving-bus-in-theog-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: कोटखाई से चली बस के परिचालक को ठियोग में आया फोन, पॉजिटिव हो तुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: कोटखाई से चली बस के परिचालक को ठियोग में आया फोन, पॉजिटिव हो तुम
Tue, 04 May 2021 10:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग (रामपुर बुशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग (रामपुर बुशहर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 04 May 2021 10:16 PM IST
सार
एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल ने बताया कि परिवहन विभाग को परिचालक को टुटीकंडी शिमला भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने युवती की सराहना की। कहा कि कोरोना पॉजिटिव लोग भी इसी समाज का हिस्सा हैं। उनकी हर संभव मदद करें।
विज्ञापन
बस परिचालक(सांकेतिक)
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस मंगलवार को कोटखाई से शिमला के लिए रवाना हुई। जैसे ही ठियोग पहुंचे बस के परिचालक को फोन आया कि आप कोरोना पॉजिटिव हो। परिचालक को बस से उतरना पड़ गया। पास बैठे और आसपास के लोग उससे दूरी बनाने लगे। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर वीडियो वायरल होने लगी।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव परिचालक बस स्टैंड में बैठा रहा और कोई उसके पास आने के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद रहीघाट में रहने वाली दितिका ने एसडीएम को फोन करके उनके ध्यान में यह मामला लाया। हालांकि, सवाल यह उठ रहा है कि जब परिचालक ने कोरोना का सैंपल दिया था तो उसके बाद परिवहन निगम ने चालक की कैसे ड्यूटी लगा दी।
विज्ञापन
एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल ने बताया कि परिवहन विभाग को परिचालक को टुटीकंडी शिमला भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने युवती की सराहना की। कहा कि कोरोना पॉजिटिव लोग भी इसी समाज का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
उनकी हर संभव मदद करें। संक्रमण किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है, इसलिए घबराएं नहीं और महामारी के दौर में अपनी जिम्मेदारी समझें। बीएमओ डॉ. राजिंदर टेक्टा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला प्रशासनिक है।