हिमाचल में कोरोना के बीच 38 दिन बाद 1226 रूटों पर दौड़ीं निगम की बसें
निजी बस ऑपरेटरों की ओर से बसें न चलाए जाने पर परिवहन निगम ने और अतिरिक्त रूटों पर बसें चलाने का फैसला लिया है। प्रदेश में करीब 50 और रूटों पर मंगलवार से बसें चलाई जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने प्रदेश में कोरोना महामारी के बीच 38 दिन बाद 1226 रूटों पर बसें चलाईं। कोरोना को लेकर लागू बंदिशें काफी हद तक कम करने के बाद निगम ने सरकार के आदेश पर बसें चलाना शुरू कर दिया। पहले दिन 1107 स्थानीय और 219 लंबे रूटों पर बस सेवाएं शुरू की गईं। हालांकि लांग रूटों में कम लोगों ने सफर किया। संभावना जताई जा रही है कि आगामी तीन-चार दिन के भीतर ज्यादातर लोग सफर करना शुरू कर देंगे। स्थानीय रूटों में 50 फीसदी सवारियों ने सफर किया।
सुंदरनगर में लोगों की मांग के अनुसार आई रूट बढ़ाए गए, जबकि जोगिंद्रनगर में सवारियां न होने से 40 रूट रद्द करने पड़े। वहीं, निजी बस ऑपरेटरों की ओर से बसें न चलाए जाने पर परिवहन निगम ने और अतिरिक्त रूटों पर बसें चलाने का फैसला लिया है। प्रदेश में करीब 50 और रूटों पर मंगलवार से बसें चलाई जाएंगी। बाहरी राज्यों के लिए अभी बसें नहीं चलेगी। 10 दिन तक बसों में ऑक्यूपेंसी की मानीटरिंग होगी। इस बीच दूसरे राज्यों की सरकार के साथ विचार-विमर्श होगा। फिर मामला कैबिनेट में जाया जाएगा। परिवहन निगम के जीएम पंकज सिंघल ने कहा कि प्रदेश में और रूटों पर बसें चलाई जाएंगी।
निजी बस ऑपरेटर दोफाड़, पांच जिलों में चली 150 बसें
प्रदेश में निजी बस ऑपरेटर दोफाड़ हो गए हैं। संघ ने प्रदेश में आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया था, लेकिन सोमवार को प्रदेश के पांच जिलों में कई निजी बस आपरेटरों ने सेवाएं दी हैं। कांगड़ा जिले में 80 निजी बसें चलीं। कुल्लू जिले में 12, शिमला 10 में बसें चली हैं। इसके अलावा हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और सोलन में भी कुछ निजी बसें चलने की सूचना है। रिकांगपिओ से भी एक बस चलाई गई।
यूनिट कुल रूट चले लॉग रूट लोकल रूट
केलांग 23 4 19
मंडी 81 3 78
सरकाघाट 74 5 69
कुल्लू 45 3 42
सुंदरनगर 29 1 28
बिलासपुर 46 8 38
देहरा 33 13 20
ऊना 42 10 32
हमीरपुर 33 4 29
नालागढ़ 19 4 15
धर्मशाला 35 6 29
पठानकोट 19 13 6
पालमपुर 29 5 24
चंबा 53 3 50
बैजनाथ 47 1 46
नगरोटा बगवां 37 10 27
तारादेवी शिमला 0 0 0
रिकांगपिओ 24 8 16
रोहडू 32 7 25
परवाणू 24 6 18
रामपुर 36 6 30
नेरवा 77 38 39
लोकल यूनिट 176 3 173
नाहन 74 5 69
करसोग 34 3 31
ग्रामीण यूनिट 44 21 23
सोलन 60 29 31