फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC bus will run on 1026 km long Leh-Delhi route from July 1

1026 किमी लंबे लेह-दिल्ली रूट पर एक जुलाई से दौड़ेगी एचआरटीसी की बस

Wed, 23 Jun 2021 10:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर ( लाहौल- स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर ( लाहौल- स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Jun 2021 10:52 AM IST
सार

एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने बताया कि लेह-दिल्ली के बीच 50 फीसदी यात्रियों के साथ एक जुलाई से बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
HRTC bus will run on 1026 km long Leh-Delhi route from July 1
दिल्ली-लेेह बस(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बाहरी राज्यों के लिए 50 फीसदी सवारियों के साथ बस चलाने की अनुमति के बाद लेह-दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू होगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम की केलांग डिपो की ओर से देश के सबसे लंबे 1026 किमी लेह-दिल्ली रूट पर एक जुलाई से ही बस आरंभ की जाएगी। हालांकि इस बार सीमा सड़क संगठन ने इस सड़क को दो माह पहले ही यातायात के लिए बहाल कर दिया था। निगम प्रबंधन ने इस रूप पर 15 अप्रैल से बस चलाने की तैयारी भी तैयार कर ली थी।

विज्ञापन


लेकिन कोविड के चलते सरकार ने बस संचालन को रोक दिया। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने बताया कि लेह-दिल्ली के बीच 50 फीसदी यात्रियों के साथ एक जुलाई से बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। एशिया के सबसे ऊंचे गांव किब्बर और मनाली-लेह रूट पर रोहतांग दर्रा (13050) बारालाचा दर्रा(16020) नकी दर्रा (15552)  लाचुंग दर्रा (16620) तंगलंग दर्रा (17480) से होते हुए सेवाएं देने के लिए वर्ष 2017 में एचआरटीसी का केलांग डिपो लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed