{"_id":"600822d48ebc3e2f767230aa","slug":"hrtc-bus-will-ply-from-hamirpur-in-himachal-to-haridwar-from-this-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के हमीरपुर से हरिद्वार के लिए इस दिन से चलेगी निगम की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के हमीरपुर से हरिद्वार के लिए इस दिन से चलेगी निगम की बस
Wed, 20 Jan 2021 06:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 20 Jan 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी बस(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर हरिद्वार के लिए 22 जनवरी से बस सेवा शुरू करेगा। निगम की बस शाम 5:10 बजे हमीरपुर से हरिद्वार के लिए रवाना होगी और अगली शाम छह बजे हरिद्वार से हमीरपुर आएगी। सबसे ज्यादा परेशानी क्रिया कर्म के बाद अस्थियां बहाने के लिए हरिद्वार जाने वाले लोगों को हो रही थी। वहीं 22 जनवरी से ही निगम दो अन्य अंतरराज्यीय रूटों पर बसें शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
इनमें पहला रूट हमीरपुर अमृतसर और दूसरा हमीरपुर लुधियाना है। हालांकि इन बसों में पूर्व में सुबह साढ़े दस बजे लुधियाना जाने वाली बस को अब अमृतसर कर दिया है और लुधियाना के लिए सुबह साढ़े दस की बजाय 11:40 पर बस सेवा शुरू कर दी गई है। ताकि लोगों को उचित लाभ मिल सके। एचआरटीसी हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल का कहना है कि 22 जनवरी से यह तीन बसें जनहित के लिए शुरू की जा रही हैं।
विज्ञापन