{"_id":"652b900bccbb795ebb021a05","slug":"hrtc-bus-service-will-be-started-soon-for-khatu-shyam-mandir-rajasthan-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC: खाटू श्याम के लिए जल्द चलेगी बस, चिंतपूर्णी से होगी रवाना, राजस्थान ने दिया एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC: खाटू श्याम के लिए जल्द चलेगी बस, चिंतपूर्णी से होगी रवाना, राजस्थान ने दिया एनओसी
Sun, 15 Oct 2023 12:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:39 PM IST
सार
हिमाचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाते हैं। एचआरटीसी बस सेवा शुरू होने के बाद लोगों को स्पेशल बसों पर हजारों रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
खाटू श्याम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सीकर जिले में स्थित बाबा खाटू श्याम के धाम के लिए जल्द ही एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। बस सेवा शुरू करने के लिए एचआरटीसी को राजस्थान सरकार से एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) मिल गया है। निगम ने रूट परमिट भी ले लिया है। श्री चिंतपूर्णी से खाटू श्याम जी का बस किराया 850 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
माता श्री चिंतपूर्णी और खाटू श्याम जी देश के दो प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं। हिमाचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाते हैं। एचआरटीसी बस सेवा शुरू होने के बाद लोगों को स्पेशल बसों पर हजारों रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे। यह बस सेवा हिमाचल के ऊना से चंडीगढ़, अंबाला, हिसार, कैथल, झूंझनू, सीकर होते हुए खाटू श्याम जी पहुंचेगी, जिससे निगम अच्छी आय की उम्मीद है।
विज्ञापन
परिवहन निगम की ऑनलाइन बुकिंग सेवा पर भी इस बस में सीटें बुक की जा सकेंगी। इस रूट के लिए तीन बसों को लगाने की योजना है। एक बस श्री चिंतपूर्णी से खाटू श्याम जी, दूसरी खाटू श्याम जी से श्री चिंतपूर्णी और तीसरी बस रिजर्व रखी जाएगी। एक ओर की दूरी 753 किलोमीटर है। दोनों तरफ आवाजाही में बस 1506 किलोमीटर दूरी तय करेगी।
विज्ञापन
यह रहेगी समयसारिणी
श्री चिंतपूर्णी जी से रवानगी शाम 4:00 बजे
ऊना से रवानगी 5:30 बजे
चंडीगढ़ से रवानगी 8:40 बजे
अंबाला से रवानगी 9:30 बजे
श्री खाटू श्याम पहुंचने का समय सुबह 7:15 बजे
श्री खाटू श्याम से रवानगी शाम 5:00 बजे
अंबाला से रवानगी सुबह 3:00 बजे
चंडीगढ़ से रवानगी 4:30 बजे
ऊना से रवानगी 7:00 बजे
श्री चिंतपूर्णी पहुंचने का समय सुबह 8:15 बजे