फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC bus overturned on Kullu-Manali highway, passengers injured

Himachal: कार बचाने के लिए ड्राइवर ने लगाई ब्रेक तो 360 डिग्री घूमकर सड़क पर पलटी एचआरटीसी बस

Tue, 04 Apr 2023 06:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पतलीकूहल/ मनाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पतलीकूहल/ मनाली Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Apr 2023 06:27 PM IST
सार

हाईवे तीन पर स्थित 15 मील के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की एक बस सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक, परिचालक सहित पांच सवारियां घायल हो गईं।

विज्ञापन
HRTC bus overturned on Kullu-Manali highway, passengers injured
कुल्लू-मनाली हाईवे पर पलटी एचआरटीसी बस - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे तीन पर स्थित 15 मील के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की एक बस सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक, परिचालक सहित पांच सवारियां घायल हो गईं। अन्य सवारियां सुरक्षित हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे मनाली बस अड्डा से दिल्ली के लिए रवाना हुई निगम की बस जैसे ही 15 मील के पास पहुंची तो सामने से एक कार आने से बस होटल स्पेन रिजॉर्ट की ओर मुड़ गई। हादसे को टालने के लिए एचआरटीसी बस के चालक ने ब्रेक मारी थी।

विज्ञापन


विज्ञापन

मगर सड़क पर बारिश का पानी जमा होने से बस 360 डिग्री घुमी और एक साइन बोर्ड के खंभे से टकराने के बाद बस पलट गई। कुल्लू की ओर जा रही बस का मुंह मनाली की ओर हो गया। बस पलटते ही अगला शीशा टूट गया और सवारियों को इसी जगह से बाहर निकाला गया। हादसे में बस पांच लोग घायल हो गए। दो को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल भेजा गया। हादसे के समय प्रदीप बस को चला रहे थे और राजकुमार बतौर कंडक्टर ड्यूटी दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर बस पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घायलों की मदद को उमड़े और चालक प्रदीप के घायल होने का पता चलते ही स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए पतलीकूहल अस्पताल ले गए। पतलीकूहल के थाना प्रभारी राजीव लखनपाल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना में चालक प्रदीप कुमार, परिचालक राज कुमार, कांगड़ा निवासी धीरज शर्मा, कुल्लू की बागी देवी और कारजू देवी घायल हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा का कहना है कि चालक और परिचालक के बयान कलम बंद किए गए। बस की मैकेनिकल रिपोर्ट का इंतजार भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed