{"_id":"660260a4bdb354ab5b035529","slug":"hrtc-bus-of-chamba-gharmani-route-stopped-midway-passengers-got-worried-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बीच रास्ते में हांफ गई चंबा-घरमानी रूट की एचआरटीसी बस, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बीच रास्ते में हांफ गई चंबा-घरमानी रूट की एचआरटीसी बस, यात्री हुए परेशान
Tue, 26 Mar 2024 11:14 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:14 AM IST
सार
मंगलवार को भी चंबा-घरमानी रूट पर गांव काठना के पास परिवहन निगम की बस खराब हो गई।
विज्ञापन
चंबा-घरमानी रूट की एचआरटीसी बस काठना में हुई खराब।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा डिपो की बसें आए दिन सफर पूरा करने से पहले ही हांफ रही हैं। मंगलवार को भी चंबा-घरमानी रूट पर गांव काठना के पास परिवहन निगम की बस खराब हो गई। इससे बस में सवार लगभग 40 से अधिक सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री निजी टैक्सी तो कई पैदल यात्राकर अपने दिनचर्या के कार्य के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार चंबा-घरमाणी रूट पर पिछले कई दिनों से निगम की खराब बसें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
इससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर आएम चंबा को कई बार अवगत करवाया गया, इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है और हर रोज तीन पंचायतों के लोगों को निगम की खराब बसों में सफर करना पड़ रहा है। प्रधान कमल ने बताया कि इसी रूट पर पिछले कई दिनों से परिवहन निगम की खराब पड़ी है।
विज्ञापन