फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC bus collided with hill after brake failure in rohru shimla, passengers injured

Road Accident: ब्रेक फेल होने के बाद पहाड़ी से टकराई एचआरटीसी बस, 44 यात्री घायल, ऐसे टला बड़ा हादसा

Fri, 02 Jun 2023 05:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Jun 2023 05:26 PM IST
सार

शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में तांगणू से चिड़गांव आ रही एचआरटीसी की बस शुक्रवार सुबह ब्रेक फेल होने के बाद पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में 44 लोगों को चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
HRTC bus collided with hill after brake failure in rohru shimla, passengers injured
ब्रेक फेल होने के बाद पहाड़ी से टकराई बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में तांगणू से चिड़गांव आ रही एचआरटीसी की बस शुक्रवार सुबह ब्रेक फेल होने के बाद पहाड़ी से टकरा गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। हादसे में 44 लोगों को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार परिवहन निगम की बस (एचपी 10ए 6851) शुक्रवार सुबह 7:00 बजे तांगणू से चिड़गांव के लिए निकली थी। धमवाड़ी से करीब दो किलोमीटर पहले अडकूनी घाट नामक स्थान पर बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक से ब्रेक फेल होने की बात पर सुनकर सवारियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इस बीच, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कुछ ही दूर बस को पहाड़ी से टकराकर रोक दिया। बस के पहाड़ी से टकराने के कारण बस में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: करसोग बस हादसा: चालक ने 300 मीटर तक पकड़े रखा स्टेयरिंग, बस को नहीं खाने दिया पलटा
विज्ञापन


अधिकांश घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संदासू में चल रहा है। कुछ घायलों को सिविल अस्पताल रोहड़ू में भर्ती करवाया गया है। पता चला है कि हादसे के समय बस में 44 लोग सवार थे। सभी की हालात खतरे से बाहर है। उधर, परिवहन निगम के कार्यकारी बस अड्डा प्रभारी चिड़गांव विमलेश ने बताया कि चालक की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया। सभी लोग खतरे से बाहर हैं। नायब तहसीलदार सौरभ धीमान ने कहा कि प्रशासन की टीम ने मौके का दौरा किया है। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed