फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hrtc bus accident in kullu himachal pradesh

हिमाचल: डंगा धंसने से हवा में लटक गई एचआरटीसी बस, शीशे तोड़कर निकाले 30 यात्री, पांच को आईं चोटें

Fri, 11 Feb 2022 06:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Feb 2022 06:30 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के सैंज में रैला के पास एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में करीब एक दर्जन यात्री सवार थे। हालांकि बड़ा हादसा नहीं हुआ और यात्री बाल-बाल बच गए। 

विज्ञापन
hrtc bus accident in kullu himachal pradesh
एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से रैला रूट पर जा रही एचआरटीसी बस रैला के शेतीटोल के पास डंगा धंसने के कारण दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। बस सवारियों से खचाखच भरी थी। चालक की सूझबूझ से सवारियों की जान बच गई। हादसे में करीब पांच सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। अन्य सवारियों को बस के शीशे तोड़कर निकाला गया। घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। एचआरटीसी के कुल्लू डिपो की बस (एचपी 66 4726) कुल्लू से रैला की तरफ जा रही थी। शेतीटोल के पास सड़क का डंगा धंस गया। बस सड़क से बाहर चट्टानों पर लटक गई। बस में करीब 30 सवारियां थीं। हवा में लटकी बस को देखकर चालक संजय कुमार घबरा गया और उन्हें चक्कर आ गया।

विज्ञापन


उसे 108 एंबुलेंस से सैंज अस्पताल लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क के नीचे गहरी खाई है। बस चट्टानों पर रुक गई और बड़ा हादसा होने से बच गया। रैला पंचायत प्रधान जोगिंद्र सोनी ने बताया कि बस में स्कूली बच्चे, कर्मचारी और कामकाजी लोग बैठे थे। सीएमओ सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही सैंज अस्पताल से एंबुलेंस और कर्मचारी मौके पर भेजे गए हैं। नायब तहसीलदार सैंज हीरा सिंह नलवा ने बताया कि घटनास्थल का मौका किया गया है। हादसे में किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed