फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC bs vi buses reached in shimla comfortable traveling for passengers

तोहफा: शिमला पहुंचीं एचआरटीसी की नई बीएस-6 बसें, और आरामदायक होगा सफर

Mon, 03 Apr 2023 12:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 Apr 2023 12:56 PM IST
सार

एचआरटीसी का दावा है कि इन बसों में जहां यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा, वहीं कम ईंधन में ज्यादा माइलेज भी मिलेगी। नई बसों में एलईडी रूट बोर्ड की सुविधा है।

विज्ञापन
HRTC bs vi buses reached in shimla comfortable traveling for passengers
शिमला में बीएस-6 बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

एचआरटीसी की नई बीएस-6 बसें शिमला पहुंच गई हैं। परिवहन विभाग से पासिंग के बाद इन बसों का शहर के लोकल रूटों पर संचालन शुरू होगा। नई बसें आने के बाद अब शहर के लोगों को खटारा बसों में सफर से छुटकारा मिल जाएगा। टाटा कंपनी की यह नई बसें गोवा में तैयार करवाई गई हैं। शिमला शहर को 28 सीटर क्षमता वाली 4 बसें मिली हैं।

विज्ञापन


गोवा से मालगाड़ी के माध्यम से यह बसें पहले चंडीगढ़ और फिर चंडीगढ़ से नालागढ़ पहुंचाई गई थीं। बसें पीडीआई (प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन) के बाद एचआरटीसी के विभिन्न डिपो को आवंटित की जा रही हैं। पहले चरण में शिमला को 4 छोटी बसें मिली हैं। शिमला के आईजीएमसी न्यू ओपीडी के लिए इन बसों का संचालन प्रस्तावित है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने गोवा जाकर इन बसों की टेस्ट ड्राइव ली थी।
विज्ञापन


नई बसें शिमला लोकल की पुरानी बसों को रिप्लेस करेंगी। एचआरटीसी का दावा है कि इन बसों में जहां यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा, वहीं कम ईंधन में ज्यादा माइलेज भी मिलेगी। नई बसों में एलईडी रूट बोर्ड की सुविधा है, सीटों के बीच लेग स्पेस अधिक है। बस के भीतर सामान रखने के लिए बड़े कैरियर हैं। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपाेर्ट एंड हाइवे के आदेशों के चलते बसों की छतपरकैरियर की सुविधा नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पासिंग के बाद शुरू होगा बसों का संचालन : विनोद
शिमला लोकल डिपो को चार 28 सीटर बीएस-6 बसें मिल गई हैं। पासिंग के बाद इन बसों का शहर में संचालन शुरू कर दिया जाएगा। नई बसों से पुरानी बसें रिप्लेस की जाएंगी। - विनोद कुमार शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, शिमला लोकल 


20 नई ई-बसें भी मिलेंगी
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर को 20 नई ई-बसें भी मिलनी हैं। मौजूदा समय में शहर में एचआरटीसी लोकल डिपो के अधीन 50 इलेक्ट्रिक बसें और 25 ई-टैक्सियां चल रही हैं। 20 नई ई-बसें आने के बाद लोकल डिपो में ई-बसों का बेड़ा 70 पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed