{"_id":"6425a99fca8f4b714a00393d","slug":"hrtc-15-years-old-112-buses-will-not-ply-on-routes-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: कल से रूटों पर नहीं चलेंगी एचआरटीसी की 15 साल पुरानी 112 बसें, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: कल से रूटों पर नहीं चलेंगी एचआरटीसी की 15 साल पुरानी 112 बसें, जानें वजह
Fri, 31 Mar 2023 11:55 AM IST
Krishan Singh
विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:55 AM IST
सार
सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 15 साल पुराने सरकारी वाहनों का संचालन न करने के आदेशों के चलते 112 बसों का संचालन रोक दिया जाएगा। एचआरटीसी के बेड़े में इस समय करीब 3,200 बसें हैं।
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की 112 पुरानी बसें 1 अप्रैल से रूटों पर संचालित नहीं होंगी। सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 15 साल पुराने सरकारी वाहनों का संचालन न करने के आदेशों के चलते 112 बसों का संचालन रोक दिया जाएगा। एचआरटीसी के बेड़े में इस समय करीब 3,200 बसें हैं।
विज्ञापन
एचआरटीसी ने टाटा की 150 नई बसों की खरीद की है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि पुरानी बसें हटने के बाद नई बसें निगम के बेड़े में शामिल हो जाएंगी, जिसके चलते बसों की किल्लत पेश नहीं आएगी। एचआरटीसी ने 25 बसें 28 सीटर खरीदी हैं जबकि 125 बसें 47 सीटर खरीदी गई हैं। सभी 28 सीटर बसें हिमाचल पहुंच चुकी हैं। 47 सीटर बसें भी पहुंचना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Kangra News: कटोच वंश के 489वें राजा बने ऐश्वर्य देव चंद्र, नगरकोट दुर्ग में 400 साल बाद हुआ राजतिलक
विज्ञापन