फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla UG Courses examination in July

यूजी परीक्षाओं पर संकट, 15 जुलाई तक होने की उम्मीद कम

Wed, 01 Jul 2020 08:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Jul 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla UG Courses examination in July
सांकेतिक तस्वीर

विवि यूजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 जुलाई तक शायद ही करवा सके। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 31 जुलाई तक सभी कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश सभी राज्यों को दिए हैं। ऐसे में परीक्षाओं की व्यवस्था करने के लिए कॉलेज स्टाफ कब तक बुलाया जाना है। इस पर भी सरकार और विभाग ने कोई फैसला नहीं लिया है। 

विज्ञापन


ऐसे में शेष बचे 15 दिनों में कैसे परीक्षा के इंतजाम हो पाएंगे। 40 हजार के करीब यूजी अंतिम सेमेस्टर के परीक्षार्थियों का इंतजार और बढ़ सकता है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश में बहुत से परीक्षा केंद्र बनाए कॉलेजों में अभी भी क्वारंटीन सेंटर चल रहे हैं। कब तक इन्हें खाली करवाया जाएगा और कब सैनिटाइज करवाया जाएगा।
विज्ञापन


इसको लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। यही नहीं कॉलेजों में स्टाफ को ही परीक्षा की व्यवस्था करनी है तो पहले स्टाफ बुलाने पर सरकार को फैसला लेना होगा। इधर, विवि दावा कर रहा है कि परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचने, रोल नंबर ऑनलाइन उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया समय पर कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई अंत या अगस्त तक हो पाएंगी परीक्षाएं
प्रदेश सरकार के फैसले का इंतजार कर रहा प्रदेश विवि अब 15 जुलाई की जगह जुलाई के अंतिम सप्ताह या फिर अगस्त में ही परीक्षा शुरू कर पाएगा। एमएचआरडी के निर्देशों के अनुसार कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थानों में 31 जुलाई तक शिक्षक, गैर शिक्षक घर से ही काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed