फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: Tentative datesheet for UG annual exams released; students can file objections till March 6

HPU Shimla: यूजी की वार्षिक परीक्षाओं की अस्थायी डेटशीट जारी, 6 मार्च तक आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे विद्यार्

Thu, 26 Feb 2026 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Feb 2026 08:19 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं की अस्थायी डेटशीट जारी कर दी  है।

विज्ञापन
HPU Shimla: Tentative datesheet for UG annual exams released; students can file objections till March 6
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं की अस्थायी डेटशीट जारी कर दी  है। विश्वविद्यालय ने डेटशीट को वेबसाइट पर अपलोड किया है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि नियमित विद्यार्थियों के साथ कंपार्टमेंट, लेट कॉलेज और विशेष अवसर श्रेणी के छात्रों पर भी यही डेटशीट लागू रहेगी। विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि तिथि-सारिणी का सावधानीपूर्वक अवलोकन करें और विषयवार तिथियों और समय का मिलान अपने प्रवेश पत्र से अवश्य करें।

विज्ञापन

यदि किसी छात्र के दो प्रश्नपत्र एक ही दिन और समय पर निर्धारित पाए जाते हैं तो ऐसी स्थिति में 6 मार्च 2026 तक ईमेल के माध्यम से सहायक कुलसचिव (कंडक्ट) को सूचना देना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल प्रमाण सहित भेजी गई आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन 9 मार्च को अंतिम डेटशीट जारी करेगा। परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल ने बताया कि सूचना की प्रतिलिपि संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों, दूरस्थ शिक्षा निदेशक, जनसंपर्क अधिकारी तथा परीक्षा शाखा के अधिकारियों को भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed