HPU Shimla: पीएचडी की 145 सीटों पर नेशनल फेलोशिप परीक्षा पास विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश
विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र-2024-25 के लिए विवि के विभिन्न विभागों में बिना प्रवेश परीक्षा के राष्ट्रीय स्तर की फेलोशिप परीक्षाओं को पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए 145 सीटों का शेड्यूल जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र-2024-25 के लिए विवि के विभिन्न विभागों में बिना प्रवेश परीक्षा के राष्ट्रीय स्तर की फेलोशिप परीक्षाओं को पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए 145 सीटों का शेड्यूल जारी कर दिया है। पीएचडी में प्रवेश को 27 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा तय की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार (यूजीसी नेट (जेआरएफ) यूजीसी सीएसआईआर जेआरएफ, गेट, सीईईडी ) को पास करने वाले या इसके समकक्ष राष्ट्रीय स्तर की एनएफएससी, एनईएसटी, मौलाना आजाद फेलोशिप, इंस्पायर, आईसीएसएसआर, डीबीटी जेआरएफ, आईसीएमआर या अन्य विभागों की इस तरह की परीक्षा पास विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने पीएचडी में सीधे प्रवेश के शेड्यूल को जारी कर इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार 27 सितंबर तक पात्र छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि तय की गई है।
ये रहेंगी पात्रता की शर्तें
पीएचडी में सीधे प्रवेश के लिए तय की गई पात्रता शर्तों में पीजी में 55 फीसदी के साथ एग्रीगेट या यूजीसी के सात प्वाइंट के स्केल प्वाइंट में बीस ग्रेड, आरक्षित वर्ग एससी , एटी , दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए पीजी में प्राप्तांक में पांच फीसदी की छूट रहेगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय द्वारा समय समय पर हुए फैसलों के अनुसार पात्रता तय की गई है। प्रवेश में यूजीसी नेट (जेआरएफ) समकक्ष राष्ट्रीय स्तर की फैलोशिप प्राप्त विद्यार्थियों को प्राथमिकता ममेगी। मेरिट स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में प्राप्तांक के आधार पर तैयार की जाएगी।
किस विभाग में कितनीं सीटें
पीएचडी की 145 सीटों में विभागवार सूची के अनुसार सबसे अधिक विधि विभाग में 22 सीटों पर सीधे प्रवेश दिया जाएगा। केमिस्ट्री की सात, गणित विभाग में सामान्य की एक, बायोसाइंस बॉटनी में सामान्य की एक, जूलॉजी में सामान्य की तीन सीट, बायोटेक की पांच, इंग्लिश विभाग की चार, लोक प्रशासन में एक सीट, इतिहास विभाग की पांच, हिंदी विभाग की दो, संस्कृत विभाग की तीन, वाणिज्य विभाग की छह, अर्थशास्त्र में तीन, विजुअल आर्ट विभाग में एससी और एसटी की एक-एक सीट, जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन की छह, समाजशास्त्र और सोशल वर्क विभाग में जनरल की एक-एक सीट, साइकोलॉजी विभाग की चार, इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज की पीएचडी इन टूरिज्म की चार, विवि के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल की दस, शिक्षा विभाग में छह, माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एक, इंटरडिस्पलेनरी स्टडीज विभाग में पीएचडी ग्रामीण विकास की चार, फोरेंसिक साइंस विभाग की छह और पर्यावरण विज्ञान विभाग में दिव्यांग और एससी श्रेणी के लिए सीट विज्ञापित की गई है।
यूआईटी में पहली बार पीएचडी प्रोग्राम, भरी जाएंगी 17 सीटें
एचपीयू के फैसले के बाद यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) में नए सत्र से एमटेक शुरू करने के साथ इसी सत्र से इंजीनियरिंग की पांचों ब्रांच में पीएचडी प्रोग्राम भी शुरू किया रहा है। इन ब्रांचों के लिए विवि ने 17 सीटों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सीधे प्रवेश के लिए मांगे गए आवेदनों में यूआईअी में पीएचडी कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की दो, पीएचडी सिविल इंजीनियरिंग की दो, इलेक्ट्राॅनिक्स एंड कप्यूनिकेशन इंजीनियरिंग की सबसे अधिक आठ, इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग की तीन, पीएचडी आईटी इन्फाॅरमेशन टेक्नोलॉजी की दो सीटें पहली बार भरी जाएंगी।
यूपीएससी कोचिंग के बैच के लिए वेटिंग लिस्ट जारी
एचपीयू के पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के यूपीएससी कोचिंग बैच-2024 के लिए पहली मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को तय फीस के साथ दस्तावेजों को जमा करवाने के बाद केंद्र ने रिक्त रही सीटों को भरने को वेटिंग लिस्ट में ग्यारह विद्यार्थियों की दूसरी मेरिट सूची जारी की है। इसके लिए हुई प्रवेश परीक्षा में पास हुए और काउंसलिंग में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को सूची में शामिल किया गया है। केंद्र के निदेशक प्रो. जोगिंद्र धीमान ने कहा कि सूची में शामिल सामान्य श्रेणी के दस और अनुसूचित जनजाति के एक विद्यार्थी को केंद्र की वेबसाइट पर उपलब्ध पंजीकरण फार्म भरना होगा, इसके साथ उन्हें सामान्य श्रेणी में प्रवेश लेने के लिए चार हजार और आरक्षित श्रेणी के छात्रों को दो हजार की प्रोसेसिंग फीस सात सितंबर तक जमा करवानी होगी।