फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla seeks permission from himachal govt to call employees for work

प्रदेश विवि ने सरकार से मांगी कर्मियों को बुलाने की अनुमति, हो सकेगा रिजल्ट तैयार

Thu, 07 May 2020 05:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 May 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla seeks permission from himachal govt to call employees for work
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

एचपीयू को मई में स्नातक डिग्री कोर्स के पांचवें सेमेस्टर का परिणाम समय से तैयार कर घोषित करना होगा। इसके बाद ही यूजी के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं हो पाएंगी। जरूरी काम निपटाने को विवि प्रशासन ने जो व्यवस्था की थी, वह सरकार के आदेशों के बिना नहीं चल पा रही है। इसलिए विवि प्रशासन ने सरकार से परीक्षा शाखाओं के कर्मचारियों को बुलाकर रिजल्ट तैयार करने की अनुमति मांगी है।

विज्ञापन


सरकार से अनुमति मिलने पर ही जिला प्रशासन कर्मचारियों की गाड़ियों परमिट जारी करेगा। जानकारी के मुताबिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कुलदीप और अन्य नेता बीते दिन कुलपति से भी मिले। इस पर शुक्रवार तक सरकार से जवाब आने की बात कही गई है। सरकार यदि परीक्षा विंग में काम करने को कर्मचारी बुलाने की अनुमति कर्फ्यू के दौरान देती है तो ही पांचवें सेमेस्टर के अवार्ड कंप्यूटर पर चढ़ेंगे और रिजल्ट तैयार हो सकेगा।
विज्ञापन


मामला यूजी कोर्स के करीब 42 हजार छात्रों के भविष्य से जुड़ा है। उनकी जुलाई में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं।  वहीं, गैर शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप ने कहा कि सरकार से काम करने की अनुमति और कर्मचारियों को लिखित आदेश व वाहन परमिट मिलने पर ही वे शाखाओं में काम करने आ पाएंगे। प्रशासन का कहना है कि शुक्रवार तक सरकार से जवाब अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, परीक्षा नियंत्रक डॉ जेएस नेगी ने कहा कि सरकार परीक्षा विंग में काम करने और कर्मचारियों को परमिट दिलवाए तो एक सप्ताह में यूजी पांचवें सेमेस्टर के अवार्ड एंट्री और रिजल्ट बनाने का काम एक सप्ताह में पूरा कर घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed