{"_id":"656b2c6e82fb55cb9a08ca8e","slug":"hpu-shimla-schedule-of-stray-rounds-of-bed-counseling-released-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: हिमाचल विश्वविद्यालय ने बीएड काउंसलिंग के स्ट्रे राउंड का शेड्यूल किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: हिमाचल विश्वविद्यालय ने बीएड काउंसलिंग के स्ट्रे राउंड का शेड्यूल किया जारी
Sat, 02 Dec 2023 06:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 02 Dec 2023 06:40 PM IST
सार
निजी बीएड कॉलेज में अस्थायी रूप से प्रवेश और खाली सीटों के लिए होने वाले स्ट्रे काउंसलिंग राउंड का शेड्यूल तय कर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने न्यायालय के आदेशों पर मंडी के निजी बीएड कॉलेज में अस्थायी रूप से प्रवेश और खाली सीटों के लिए होने वाले स्ट्रे काउंसलिंग राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। बीएड एडमिशन एंड काउंसलिंग कमेटी के समन्वयक डॉ. चमन लाल बांगा ने कहा कि 7 दिसंबर को विवि सभागार में स्ट्रे काउंसलिंग राउंड आयोजित किया जाएगा। इसमें मंडी के ब्लूमस कॉलेज की 100 सीटों सहित खाली रही अन्य कॉलेजों की सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा देने वाले पात्र छात्र भाग ले सकेंगे। काउंसलिंग के लिए आवेदन को 4 से 6 दिसंबर तक एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
इसमें पूर्व में काउंसलिंग में भाग ले चुके, लेकिन उन्हें सीट आवंटित नहीं की गई हो ऐसे विद्यार्थियों को 200 रुपये की फीस जमा करवानी होगी। वहीं पहली बार काउंसलिंग के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का 700 रुपये की फीस चुकानी होगी। काउंसलिंग के दिन विद्यार्थियों को 5,880 के लेवी चार्जेज देने होंगे, जबकि सीट आवंटित किए जाने पर संबंधित कॉलेज में 8 दिसंबर तक 25,000 की फीस अदा करनी होगी। ब्लूमस कॉलेज में सीटें खाली रहने पर उच्च मेरिट वाले विद्यार्थियों को प्रवेश दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
मैनेजमेंट कोटा के लिए 4 से 9 दिसंबर तक दिया जाएगा प्रवेश
बीएड की प्रवेश परीक्षा में अपीयर हुए विद्यार्थियों के लिए मैनेजमेंट कोटा के तहत प्रवेश लेने की समय सीमा भी तय कर दी गई है। इच्छुक पात्र छात्र 4 से 9 दिसंबर तक कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन