फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: Schedule of online counseling for admission in B.Ed released, see here

HPU Shimla: बीएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, यहां देखें

Mon, 12 Aug 2024 11:10 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 Aug 2024 11:10 AM IST
सार

शैक्षणिक सत्र 2024-2026 के लिए विश्वविद्यालय का शिक्षा विभाग विवि से संबंधित सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर बीएड काउंसलिंग और प्रवेश कमेटी बीएड सीट का आवंटन करेगा। 

विज्ञापन
HPU Shimla: Schedule of online counseling for admission in B.Ed released, see here
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2024-2026 के लिए विश्वविद्यालय का शिक्षा विभाग विवि से संबंधित सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर बीएड काउंसलिंग और प्रवेश कमेटी बीएड सीट का आवंटन करेगा। कमेटी के अध्यक्ष और विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने काउंसलिंग शेड्यूल की अधिसूचना जारी कर इसे वेबसाइट पर अपलोड किया है। बीएड ऑनलाइन काउंसलिंग 12 अगस्त से 17 सितंबर तक आयोजित होगी।

विज्ञापन


ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, राजकीय शिक्षा महाविद्यालय, धर्मशाला और निजी शिक्षा महाविद्यालय जो हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबंधित हैं, उनमें बीएड प्रवेश के लिए सीटें भरी जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन लिंक और फोन नंबर जारी कर दिए हैं, जिससे अभ्यर्थी जानकारी ले सकते हैं।  काउंसलिंग के लिए विवि ने ऑनलाइन लिंक http://nadmissions.hpushimla.in जारी किया है। इसके अलावा तकनीकी जानकारी के लिए फोन नंबर  0177-2831298, 2833648, पात्रता संबंधी एवं अन्य जानकारी को दूरभाष 0177-2833588, 0177-2833630 से संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन

यह है शेड्यूल
शेड्यूल के अनुसार 12 अगस्त को बी एड प्रवेश प्रक्रिया में शामिल कॉलेजों की सूची जारी होगी। 13 से 16 अगस्त तक पहले राउंड के लिए विद्यार्थियों को अपनी पसंद के अनुसार कॉलेजों की पसंद http://nadmissions.hpushimla. के जरिये पूछी जाएगी। 20 अगस्त को कॉलेज सीट आवंटन पत्र ऑनलाइन जारी होंगे। छात्रों को 21 से 22 अगस्त तक आवंटित कॉलेज में प्रमाणपत्र वेरिफिकेशन, फीस जमा करवानी होगी। 23 अगस्त को दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए विवि की वेबसाइट पर खाली सीटों का ब्योरा जारी होगा। 24 से 25 अगस्त तक छात्र दूसरे राउंड को कॉलेज च्वाइस भरेंगे, 28 अगस्त को खेल और सांस्कृतिक कोटा की सीट के लिए काउंसलिंग होगी, 30 अगस्त को ऑनलाइन सीट आवंटन पत्र जारी होंगे। 31 अगस्त और एक सितंबर को दस्तावेज वेरिफिकेशन और फीस जमा करवाने के लिए समय दिया जाएगा। 

तीसरे राउंड की काउंसलिंग का ब्योरा जारी होगा
तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए 3 सितंबर को खाली सीट का ब्योरा जारी होगा। 3 से 5 सितंबर तक कॉलेज की प्राथमिकता छात्र ऑनलाइन भरेंगे। 7 अगस्त को सीट आवंटन पत्र जारी होंगे। 8 और 9 सितंबर को दस्तावेज की कॉलेज में वेरिफिकेशन होगी और फीस जमा होगी। चौथे राउंड के तहत 10 सितंबर को खाली बीएड सीट का ऑनलाइन ब्योरा जारी होगा। 10 से 12 सितंबर को छात्र ऑनलाइन इस राउंड को कॉलेज की पसंद के साथ आवेदन कर सकेंगे। 13 सितंबर को एचपीयू की वेबसाइट पर संशोधित मेरिट जारी की जाएगी। 15 सितंबर को इस राउंड के तहत कॉलेज सीट आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे। 16 और 17 सितंबर को छात्र प्रवेश को आवंटित कॉलेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। विभागाध्यक्ष डाॅ. चमन लाल ने बताया कि निजी कॉलेजों की मैनेजमेंट कोटा की सीट का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed