{"_id":"6217844dba526267fd367827","slug":"hpu-shimla-released-m-ed-counselling-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय: एमएड का काउंसलिंग शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय: एमएड का काउंसलिंग शेड्यूल जारी
Thu, 24 Feb 2022 06:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 24 Feb 2022 06:43 PM IST
सार
चार मार्च को एमएड की प्रवेश परीक्षा में 51 या इससे अधिक अंक लेने वाले सभी श्रेणी के विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग ने एमएड कोर्स में शैक्षणिक सत्र 2021-23 के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया से विवि के शिक्षा विभाग और निजी संस्थानों में एमएड की सीटें भरी जाएंगी। चार मार्च को एमएड की प्रवेश परीक्षा में 51 या इससे अधिक अंक लेने वाले सभी श्रेणी के विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी। पांच मार्च को सामान्य वर्ग के प्रवेश परीक्षा में 35 या इससे अधिक अंक पाने वालों और आरक्षित अनुसूचित जाति, जनजाति के प्रवेश परीक्षा में 28 या इससे अधिक अंक अर्जित करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विवि के शिक्षा विभागाध्यक्ष ने कहा कि काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को तय तिथि को सुबह दस बजे पहुंचना होगा। आवेदन पत्र की प्रति के साथ आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। मूल हिमाचली और श्रेणी के प्रमाण पत्र भी लाने होंगे। अभ्यर्थियों को दो सौ रुपये की काउंसलिंग फीस जमा करवानी होगी। किसी निजी एमएड संस्थान में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों को 5,880 लेवी चार्जेज भी जमा करवाने होंगे। निजी कॉलेज की बकाया फीस आवंटित कॉलेज में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन