{"_id":"64ba8576a89f4d812a0fe523","slug":"hpu-shimla-pg-courses-semester-exams-starting-from-24-july-2023-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: एचपीयू 24 जुलाई से कराएगा पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: एचपीयू 24 जुलाई से कराएगा पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं
Fri, 21 Jul 2023 06:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 21 Jul 2023 06:48 PM IST
सार
पीजी की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए विवि ने एचपीयू परिसर और इसके बाहर प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों के लिए कुल 43 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 24 जुलाई से ही एचपीयू कैंपस और प्रदेश भर में स्थापित परीक्षा केंद्रों में पीजी डिग्री कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित करेगा। बता दें कि एचपीयू पीजी कोर्स की काउंसलिंग भी 24 से ही शुरू कर रहा है। परीक्षाएं और काउंसलिंग एक साथ करवाना विवि प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। पीजी की काउंसलिंग और सेमेस्टर परीक्षाओं के एक साथ संचालित किए जाने से छह दिनों तक क्लास रूम कम पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
पीजी की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए विवि ने एचपीयू परिसर और इसके बाहर प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों के लिए कुल 43 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए पहले ही ऑनलाइन एडमिट कार्ड और रोल नंबर जारी कर दिए हैं। पहले विवि की ओर से 17 जुलाई से सेमेस्टर परीक्षाएं करवाई जानी थी, लेकिन प्रदेश में भारी बरसात के चलते जगह-जगह सड़कें बंद होने पर विवि ने परीक्षाएं स्थगित कर दीं। अब विवि ने नए सिरे से परीक्षाओं की तिथि तय की है।
विज्ञापन
24 से 26 जुलाई तक होगी काउंसलिंग
विवि परिसर में काउंसलिंग विभागों में आयोजित की जानी है, यह 24 जुलाई से शुरू हो कर 26 जुलाई तक होगी। इसके लिए हर विभाग ने प्रवेश परीक्षा में अपीयर हुए विद्यार्थियों को काउंसलिंग से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश अपलोड करने शुरू कर दिए हैं। इनके अनुरूप ही छात्र ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड से काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। 26-27 जुलाई को विवि मेरिट आधारित पीजी कोर्स के लिए काउंसलिंग का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
31 जुलाई को नए सत्र के लिए विभिन्न कोर्स की नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित की जाएगी। लोक प्रशासन, इंग्लिश, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एलएलबी तीन वर्षीय डिग्री कोर्स, एम कॉम, केमिस्ट्री, फिजिक्स सहित अन्य विभागों ने भी श्रेणीवार मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद काउंसलिंग को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
तय तिथि को ऑफलाइन काउंसलिंग में हिस्सा न ले पाने वाले विद्यार्थियों के लिए विभाग ऑनलाइन काउंसलिंग को लिंक जारी कर रहे हैं। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि छात्र विभाग की ओर से वेबसाइट पर जारी की जा रही हर जानकारी को जरूर देखें और उसके अनुसार ही काउंसलिंग में तय तिथि को हिस्सा लेना सुनिश्चित करें।