HPU Shimla: एचपीयू में 24 जुलाई से शुरू होगी पीजी कोर्स की काउंसलिंग, यहां देखें शेड्यूल
शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स के विभिन्न कोर्स के लिए हुई प्रवेश परीक्षा के आधार पर तैयार की गई मेरिट के अनुसार ही काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स के विभिन्न कोर्स के लिए हुई प्रवेश परीक्षा के आधार पर तैयार की गई मेरिट के अनुसार ही काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा की मंजूरी के बाद काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार 24 जुलाई से 5 अगस्त तक काउंसलिंग की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद कुलपति से स्वीकृति लेने के बाद ही किसी कोर्स में प्रवेश मिल पाएगा।
अधिष्ठाता अध्ययन ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश से आई आपदा और बाधित सड़कों के चलते इस बार विवि ने ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन काउंसलिंग में अपीयर होने की सुविधा देने का भी निर्णय लिया है। इसमें जो छात्र ऑनलाइन अपीयर होना चाहेंगे, उन्हें विभाग ऑनलाइन जुड़ने के लिए वेबसाइट पर लिंक जारी करेंगे, जिसमें छात्रों से आवेदन के साथ जमा करवाए गए आवश्यक शैक्षणिक और अन्य प्रमाण पत्र मांगे जा सकते हैं। वहीं काउंसलिं में अपीयर होने के लिए तय किए गए दिनों में किसी में भी अपीयर होने की सशर्त छूट भी दी जाएगी। डीएस प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र काउंसलिंग की हर तरह की जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट को निरंतर देख कर अपडेट रहे।
ये रहेगा पीजी कोर्स की काउंसलिंग का शेड्यूल
प्रवेश परीक्षा आधारित एमएससी बॉटनी, बायोटेक, पर्यावरण विज्ञान, गणित, फिजिक्स, एम कॉम, एमए संस्कृत, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, विजुअल आर्ट, भूगोल और योगा की काउंसलिंंग 24 और 25 जुलाई को होगी। एमएससी केमिस्ट्री जूलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, एमए इंग्लिश, हिंदी, इतिहास, अर्थशास्त्र, परफॉर्मिंग आर्ट, ग्रामीण विकास, साइकोलॉजी, सोशल वर्क, समाज शास्त्र, और फिजिकल एजूकेशन (एमपीएड) की काउंसलिंग 25 और 26 जुलाई को संबंधित विभागों में होगी। 31 जुलाई को सभी कोर्स की नान सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए काउंसलिंग होगी।
विश्वविद्यालय के यूजी मेरिट आधारित प्रवेश वाले पीजी कोर्स में प्रवेश को 26 और 27 जुलाई को काउंसलिंग होगी। इसमें एमसीए, एमटीटीएम, एमबीए ग्रामीण विकास, एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, एलएलबी और एमएफए कोर्स शामिल हैं।
यूजी अंतिम वर्ष के कुछ अटके हैं परिणाम, छात्रों की बढ़ी परेशानी
हिमाचल विश्वविद्यालय ने स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बीए, बीएससी और बीकॉम के घोषित परिणाम में एचपीयू ने तीनों डिग्री कोर्स की मेरिट अभी तक जारी नहीं की है। कारण, कुछ परिणाम रोलनंबर, सब्जेक्ट कोड में रही खामियों के अलावा अवार्ड न पहुंच पाने जैसी दिक्कतों के कारण पूरे घोषित नहीं हो पाए हैं।
हालांकि विवि प्रशासन अपने विवि में पीजी कोर्स की काउंसलिंग में आवश्यकता अनुसार विभागों की मांग पर गोपनीय परिणाम उपलब्ध करवाने का दावा कर रहा है, लेकिन बाहरी राज्यों में अपीयर होने वाले उन छात्रों के लिए विवि कैसे यूजी डिग्री और अंतिम वर्ष का परिणाम देगा, जिनके परिणाम अभी घोषित नहीं हो पाए हैं। रोज बड़ी संख्या में ऐसे छात्र विवि की परीक्षा शाखाओं में चक्कर काट रहे है कि किसी तरह उनका परिणाम घोषित हो जाए।
यूआईएलएस ने पांच वर्षीय एलएलबी आनर्स कोर्स की जारी की पहली मेरिट
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विधि संस्थान यूआईएलएस एवालॉज ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 सत्र के लिए काउंसलिंग की प्रकिया पूरी करने के बाद पांच वर्षीय एलएलबी आनर्स कोर्स की पहली मेरिट जारी कर दी है। इस मेरिट को विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इस श्रेणीवार पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को सब्सिडाइज्ड श्रेणी के तहत प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को 36,765 और नॉन सब्सिडाइज्ड श्रेणी के तहत सूची में शामिल विद्यार्थियों को 54,115 की फीस जमा करवानी होगी। फीस जमा करवाने के लिए 26 जुलाई शाम चार बजे तक की समयसीमा तय की गई है। फीस जमा न करवाने वाले विद्यार्थियों के कारण खाली रहने वाली सीटों को वेटिंग में शामिल विद्यार्थियों को आवंटित कर दिया जाएगा।