फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla News: UG courses practical exams wiil start from 6 March 2023

HPU Shimla: कॉलेजों में 6 मार्च से शुरू होंगी यूजी की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

Fri, 03 Mar 2023 08:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Mar 2023 08:22 PM IST
सार

प्रैक्टिकल का शेड्यूल कॉलेज स्तर पर ही तय किया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य और केंद्र अधीक्षकों को अपने स्तर पर ही परीक्षा के लिए एग्जामिनर की व्यवस्था करनी होगी।

विज्ञापन
HPU Shimla News: UG courses practical exams wiil start from 6 March 2023
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, बीकॉम के अप्रैल मई-2023 सत्र प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। छह मार्च से कॉलेजों में यह परीक्षाएं शुरू होगी। इसके लिए कॉलेज प्राचार्य लैब और एग्जामिनर की उपलब्धता और छात्रों की संख्या को ध्यान में रखकर अपने स्तर पर शेड्यूल तय कर परीक्षाएं करवाएंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की परीक्षा विंग की ओर से इस संदर्भ में सभी संबद्ध कॉलेज प्राचार्य और केंद्र अधीक्षकों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि प्रैक्टिकल का शेड्यूल कॉलेज स्तर पर ही तय किया जाएगा। विवि ने साफ किया है कि विवि के आर्डिनेंस के अनुसार सीसीए और इंटरनल असेसमेंट में पास छात्रों को ही विवि की ओर से यूजी परीक्षा के लिए ऑनलाइन रोलनंबर जनरेट होगा।
विज्ञापन


आदेशों में कहा गया है कि कॉलेज प्राचार्य और केंद्र अधीक्षकों को अपने स्तर पर ही परीक्षा के लिए एग्जामिनर की व्यवस्था करनी होगी, इसकी सूचना ऑनलाइन विवि को देनी होगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अवार्ड, छात्रों की उपस्थिति के ब्योरे के साथ कॉलेज प्राचार्य और संस्थान मुखिया को अपलोड और विवि को भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। अवार्ड की हार्ड कॉपी विवि को सील्ड कवर में भेजनी होगी। इसमें प्रैक्टिकल परीक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति भी देनी होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीयू के विभागों को 31 मार्च तक दें रूसा अनुदान के उपयोगिता प्रमाण पत्र : प्रो. ज्योति
हिमाचल प्रदेश विख्श्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश ने सभी विभागाध्यक्षों और संस्थान के निदेशकों को रूसा-दो में जारी दस करोड़ के अनुदान के उपयोगिता प्रमाण पत्र को 31 मार्च तक जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को रूसा अनुदान को खर्च कर किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रो. ज्योति प्रकाश ने विभागाध्यक्षों से कहा कि 2020-21 में विवि को मिले दस करोड़ के रूसा अनुदान आवंटित राशि में 60 फीसदी कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र ही अधिष्ठाता योजना और शिक्षक मामले कार्यालय में जमा किए गए हैं।

शेष कार्यों के प्रमाण पत्र 31 मार्च तक मिलने के बाद ही अनुदान की अगली किश्त जारी हो सकेगी। इसलिए विभाग हर लाल में इस कार्य को पूरा करें। बैठक में डीन प्लानिंग प्रो. अरविंद कुमार भट्ट और विवि के योजना एवं विकास अधिकारी तेज राम शर्मा सहित विभागाध्यक्ष और निदेशक शामिल हुए। विभागाध्यक्षों ने अपने अपने विभागों में अब तक अनुदान की राशि से हुए कार्यों का ब्यौरा पेश किया, वहीं उपयोगिता प्रमाण पत्र जारी करने और अब तक जारी बजट को खर्च न कर पाने में पेश आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई।


डीन प्लानिंग प्रो. अरविंद भट्ट ने कहा कि 2020-20 में जारी दस करोड़ के अनुदान से विभागों में लैब के निर्माण, मुख्य पुस्तकालय में फर्नीचर खरीद, विवि की परीक्षा विंग के डिजिटाइजेशन, परीक्षा विंग में कर्मचारियों के बैठेने की व्यवस्था में सुधार करने सहित कई ढांचागत विकास कार्यों पर खर्च किया गया है। इसके अलावा कुछ विभागों में रैंप आदि के बनाने पर भी बजट खर्च हआ है। उन्होंने कहा कि पिछले जारी अनुदान की राशि के 75 फीसदी खर्च करने के उपयोगगिता प्रमण पत्र मिलने पर ही अगली किश्त यूजीसी से जारी होगी। नोडल अधिकारी निदेशक उच्च शिक्षा के माध्यम से 31 मार्च तक जमा करवाया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed