फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: Himachal University released Shastri final year merit list, see here

HPU Shimla: हिमाचल विश्वविद्यालय ने जारी की शास्त्री अंतिम वर्ष की मेरिट सूची, सोलन की पलक शर्मा टाॅपर

Mon, 16 Jun 2025 05:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Jun 2025 05:44 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने शास्त्री अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद मेरिट भी जारी कर दी है। इस परीक्षा में सोलन संस्कृत कॉलेज की छात्रा पलक शर्मा ने 8.09 सीजीपीए के साथ टॉप किया है। 

विज्ञापन
HPU Shimla: Himachal University released Shastri final year merit list, see here
पलक शर्मा, हेमलता, सपना शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शास्त्री अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद मेरिट भी जारी कर दी है। इस परीक्षा में सोलन संस्कृत कॉलेज की छात्रा पलक शर्मा ने 8.09 सीजीपीए के साथ टॉप किया है। एसडी  आदर्श कॉलेज ऊना की हेमलता ने 8.07 सीजीपीए के साथ दूसरा और संस्कृत कॉलेज नाहन सिरमौर की सपना शर्मा ने 8.02 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान पाया है। परीक्षा में बैठे 434 विद्यार्थियों में से 365 उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम  91.94 फीसदी रहा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि नतीजे घोषित किए जाने के बाद मेरिट भी जारी कर दी है।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें मेरिट लिस्ट
विज्ञापन


मेरिट में एसडी आदर्श ऊना की निकिता ने 7.98 सीजीपीए के साथ चौथा, गोरखनाथ संस्कृत कॉलेज नाहन सिरमौर की कमलजीत कौर ने 7.97 सीजीपीए लेकर पांचवां, नेहरू संस्कृत कॉलेज फागली शिमला की निकिता , एसडी  आदर्श बांगना ऊना की वंशिका ने 7.92 सीजीपीए के साथ छठा स्थान पाया। एसडी  आदर्श बांगना ऊना की अंजलि 7.88 सीजीपीए लेकर सातवें, शक्ति संस्कृति कॉलेज नयना देवी  की अंशिका ने 7.83 सीजीपीए लेकर आठवां , संस्कृत कॉलेज सोलन की कंचन ने 7.75 सीजीपीए लेकर नौवां, एसडी आदर्श संस्कृत कॉलेज बंगाना के पंकज कुमार व सुनायना संस्कृत कॉलेज स्वारघाट नालागढ़ सोलन के अभिषेक शर्मा ने 7.69 सीजीपीए के साथ मेरिट में दसवां  स्थान पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान की बेटी पलक ने रोज 94 किमी बस में सफर कर शास्त्री परीक्षा में किया टॉप
शास्त्री तृतीय वर्ष में सोलन संस्कृत कॉलेज की छात्रा पलक शर्मा ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। बाग पशोग, सिरमौर की रहने वाली पलक शर्मा के पिता अरुण कुमार किसान हैं। माता तुलसी देवी गृहिणी हैं। पलक ने सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया। पलक ने बताया कि वह संस्कृत कॉलेज सोलन के लिए रोजाना घर से 94 किमी का सफर बस से करती थीं। कॉलेज में जो पढ़ाया जाता था, उसे रोजाना दोहरातीं। पढ़ाई के साथ परिजनों के साथ खेतों में भी कार्य करती है। उन्होंने बताया कि वह अध्यापक बनना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। उन्होंने सफलता के लिए दादा धनीराम शर्मा के मार्गदर्शन को भी श्रेय दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed