{"_id":"6304d96a9c6af47a3f78b5c6","slug":"hpu-shimla-himachal-university-extended-the-date-for-admission-in-ug","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: हिमाचल विश्वविद्यालय ने यूजी में प्रवेश के लिए बढ़ाई तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: हिमाचल विश्वविद्यालय ने यूजी में प्रवेश के लिए बढ़ाई तिथि
Tue, 23 Aug 2022 07:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Aug 2022 07:14 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। नई अधिसूचना के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक डिग्री कोर्स में किन्हीं कारणों से प्रवेश नहीं ले पाए विद्यार्थी अब 31 अगस्त तक दाखिला ले पाएंगे। प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश ने प्रवेश के लिए समय सीमा को बढ़ाने को मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन
एसपीयू मंडी ने एचपीयू से पहले पूरी कर ली एमबीए प्रवेश प्रक्रिया
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल में एमबीए में सत्र 2022-24 में प्रवेश की प्रक्रिया अब तक जारी है, वहीं सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने एचपीयू मेट-2022 की मेरिट को ही आधार बनाकर अगस्त के पहले सप्ताह में ही एमबीए कोर्स की प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बिजनेस स्कूल नए सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया तीस अगस्त तक पूरी कर पाएगा। अभी तक एचपीयू बिजनेस स्कूल में प्रवेश के लिए सब्सिडाइज्ड सीटों की ही पहली सीट आवंटन सूची जारी हुई है। मंगलवार से नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए जीडी इंटरव्यू की प्रक्रिया अब शुरू की गई है, जो 29 अगस्त तक चलेगी। एचपीयू ने नॉन सब्सिडाइज्ड की 60 सीटों के लिए 500 विद्यार्थियों को जीडी इंटरव्यू के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
मंडी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीडी शर्मा ने कहा कि एमबीए की 45 सीटों के लिए इस बार 140 ने आवेदन किया था। छात्रों की तरफ से दिखाई गई रुचि के चलते मंडी कॉलेज की 30 सब्सिडाइज्ड और 15 नॉन सब्सिडाइज्ड सीटें भरी जा चुकी हैं। यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के निदेशक प्रो. दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि स्नातक परीक्षा परिणाम देरी से आने के कारण कोर्स के लिए हुई ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया देरी से शुरू हुई है। सब्सिडाइज्ड सीटों की प्रवेश मेरिट जारी हो चुकी है, 30 को नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों की प्रवेश मेरिट जारी कर दी जाएगी। संस्थान के प्रवेश पर अन्य संस्थानों का कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
धर्मशाला रिजनल सेंटर एचपीयू मेट आधार पर अलग करता है प्रवेश प्रक्रिया
शिमला। एचपीयू के रिजनल सेंटर धर्मशाला में एचपीयू मेट आधार पर ही अलग से एमबीए की सीटें भरने को जीडी इंटरव्यू करवाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाती है। नौणी वानिकी विश्वविद्यालय भी एचपीयू मेट पर ही प्रवेश देता है ।