फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpu shimla fixed Schedule for admission in BALLB, apply online till June 30

एचपीयू शिमला: बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए शेड्यूल तय, 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन

Fri, 04 Jun 2021 09:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Jun 2021 09:56 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बीएएलएलबी कोर्स में प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
hpu shimla fixed Schedule  for admission in BALLB, apply online till June 30
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एवालॉज स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस )के पांच वर्षीय डिग्री कोर्स बीएएलएलबी ऑनर्स में प्रवेश के शेड्यूल तय कर दिया गया है। शैक्षणिक सत्र 2021-22 के विधि डिग्री कोर्स में जमा दो की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जल्द पोर्टल खोला जाएगा। 

विज्ञापन

संस्थान के इस कोर्स में मेरिट के आधार पर कुल 120 सीटें भरी जानी हैं। इसमें 75 सब्सिडाइज्ड और 45 नॉन सब्सिडाइज्ड सीटें भरी जानी हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. संजय सिंधु ने बताया कि सोमवार तक आवेदन के लिए  ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए फिलहाल तीस जून अंतिम तिथि तय की गई है। बाद में आवश्यकता पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है। आवेदन विवि के एडमिशन पोर्टल www.admissions.hpushimla.in पर किया जा सकता है। पोर्टल को सोमवार तक खोल दिया जाएगा। कोर्स में प्रवेश को सामान्य श्रेणी के लिए जमा दो में न्यूनतम प्राप्तांक 50 फीसदी जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 45 फीसदी तय किए गए हैं। संबंधित जानकारी प्रोस्पेक्टस पर मिलेगी। जानकारी के लिए छात्र संस्थान के दूरभाष नंबर 177-2651586 पर भी किसी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जून तक तय हो सकता है बीटेक का शेड्यूल 
 यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) के पांचों बीटेक कोर्स में सत्र 2021 मेें प्रवेश की प्रक्रिया पर संस्थान 15 जून से पहले फैसला ले लेगा। जमा दो के परिणाम के आधार पर इस कोर्स के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की तैयारी है। संस्थान के बीटेक आईटी, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन कोर्स में 60-60 सीटों को भरने के लिए अभी तक यही तय नहीं हुआ है कि प्रवेश परीक्षा होगी या फिर जमा दो की मेरिट प्रवेश का आधार रहेगा। संस्थान के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने बताया कि 15 जून तक प्रवेश की प्रक्रिया और शेड्यूल तय हो जाएगा। 


बीबीए, बीबीए कोर्स में प्रवेश पर भी होना है फैसला
शिमला। स्नातक डिग्री कोर्स बीबीए, बीसीए करवाने वाले विवि के यूनिवर्सिटी कॉलेज आफ बिजनेस स्टडीज ने भी अभी तक जमा दो का परिणाम न आने के कारण प्रवेश के लिए शेड्यूल तय नहीं किया है। संस्थान के निदेशक प्रो. पवन गर्ग ने बताया कि जल्द इस पर फैसला लेकर शेड्यूल जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed