फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: Due to sports competition, the schedule of examinations in colleges changed

हिमाचल: खेलकूद प्रतियोगिताओं के चलते कॉलेजों में परीक्षाओं का शेड्यूल बदला

Wed, 15 Dec 2021 10:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Dec 2021 10:52 AM IST
सार

देरी से शुरू हुई इंटर कॉलेज खेल और पाठ्योत्तर गतिविधियों (यूथ फेस्टिवल) और कॉलेजों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ऑड-इवन में चल रही कक्षाओं के चलते अधिकतर कॉलेजों के अकादमिक शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा है। 

विज्ञापन
HPU Shimla: Due to sports competition, the schedule of examinations in colleges changed
परीक्षाओं का शेड्यूल बदला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय(एचपीयू) की देरी से शुरू हुई इंटर कॉलेज खेल और पाठ्योत्तर गतिविधियों (यूथ फेस्टिवल) और कॉलेजों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ऑड-इवन में चल रही कक्षाओं के चलते अधिकतर कॉलेजों के अकादमिक शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा है। इंटर कॉलेज स्पर्धाओं में व्यस्तता के चलते कॉलेज मिड टर्म परीक्षाएं भी नहीं करवा पा रहे हैं। राजधानी के सिर्फ आरकेएमवी ने 12 दिसंबर से मिड टर्म परीक्षाएं शुरू की हैं, जो 22 दिसंबर तक चलेंगी।

विज्ञापन


शहर के सेंटर आफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज और कोटशेरा कॉलेज ने छात्रों की इंटर कॉलेज स्पर्धाओं में हिस्सा लेने के कारण दिसंबर माह में  मिड टर्म परीक्षाओं का नहीं करवाने का निर्णय लिया है। ये दोनों कॉलेज फरवरी माह में ही मिड टर्म परीक्षाएं करवाएंगे। संजौली कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने बताया कि कॉलेज में लगभग सभी विषयों का सिलेबस हालांकि 70 फीसदी तक पढ़ा दिया गया है, बावजूद अभी परीक्षाएं न करवाने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंटर कॉलेज की चल रही स्पर्धाओं के कारण सभी छात्र मिड टर्म परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित न रहे, इसलिए फरवरी में परीक्षाएं करवाने का निर्णय लिया गया है। उधर राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा प्राचार्य डॉ. अनुपम गर्ग ने बताया कि वे भी फरवरी माह में ही मिड टर्म परीक्षाएं शुरू करेंगे। कक्षाएं कोरोना के कारण देरी से शुरू हुई हैं, और ऑड-इवन में ही इन दिनों कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इस कारण अभी सिलेबस आधा ही पढ़ाया जा सका है, हालांकि शिक्षक शनिवार और रविवार को भी ऑनलाइन कक्षाएं चलाकर सिलेब्स को जल्द समाप्त करने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं में छात्र भाग भी ले रहे हैं। इसलिए मिड टर्म परीक्षाओं को फरवरी माह में ही शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटशेरा में होगी इंटर कॉलेज बैडमिंटन स्पर्धा
शिमला। राजधानी के राजीव गांधी महाविद्यालय में विवि के तय शेड्यूल के अनुसार 16 से 18 दिसंबर तक इंटर कॉलेज ब्वॉयज बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रदेश भर के विवि से संबद्ध कॉलेजों की टीमें हिस्सा लेंगी। 
इधर, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज में 22 से महिलाओं की इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू होगी। कॉलेज प्राचार्य डा. सीबी मेहता ने कहा कि दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सौ से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है।


20-21 दिसंबर को खेल परिसर में होंगे शूटिंग ट्रायल 
शिमला। समय के अभाव के चलते इस बार एचपीयू इंटर कॉलेज शूटिंग स्पर्धा नहीं हो पा रही है। इसलिए एचपीयू पीजी सेंटर की मेजबानी में 20 और 21 दिसंबर को इंदिरा गांधी खेल परिसर में विवि की शूटिंग टीम के चयन के लिए सीधे ट्रायल करवाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed