HPU Shimla: एचपीयू ने घोषित किए इन परीक्षाओं के परिणाम, यूजी 2013-15 बैच की संभावित डेटशीट भी जारी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विभिन्न प्रवेश व अन्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। साथ ही यूजी 2013-15 बैच की संभावित डेटशीट भी जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज के नए शैक्षणिक सत्र के लिए आयोजित मास्टर इन टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट (एमटीटीएम) की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। वहीं, विभाग ने बीएचएम की प्रवेश परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है।
पीएचडी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 20 जून से
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश परीक्षा के आधार पर पीएचडी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 20 और 21 जून को होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. एसएस नारटा ने बताया कि 20 जून को प्रवेश परीक्षा में 45 या इससे अधिक प्राप्तांक वाले विद्यार्थी बुलाए गए हैं। जबकि 21 जून को 45 प्राप्तांक वालों के लिए काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और श्रेणी से संबंधित दस्तावेज साथ लाने होंगे। काउंसलिंग सुबह दस बजे से शुरू होगी।
जूलॉजी-बॉटनी में पीएचडी के लिए काउंसलिंग
एचपीयू के बायोसाइंस विभाग में जूलॉजी और बॉटनी में पीएचडी के लिए काउंसलिंग बुधवार को होगी। विभाग ने काउंसलिंग के तय किए प्राप्तांक को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश विवि की वेबसाइट पर अपलोड किए हैं।
एचपीयू ने घोषित किया बीटेक, एमए सोशल वर्क की परीक्षा का परिणाम
प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीटेक और एमए सोशल वर्क की परीक्षाओं के परिणाम को घोषित कर दिया है। घोषित किए गए नतीजों में बीटेक आईटी, बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक एंड कम्यूनिकेशन और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रथम सेमेस्टर, एमए सोशल वर्क की नवंबर 2022 में और दूसरे सेमेस्टर की जजून 2023 व प्रथम सेमेस्टर की नवंबर 2023 में आयोजित की गई परीक्षाओं के परिणाम को घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि परीक्षा के परिणाम को छात्र अपने लॉग इन आईडी के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते है।
एचपीयू ने यूजी 2013-15 बैच की संभावित डेटशीट की जारी
प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी, बी कॉम और शास्त्री बैच 2013-15 के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की होने वाली परीक्षाओं के संभावित शेड़्यूल का जारी किया है। इसे विवि की वेबसाइट पर छात्र देख सकते है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि यूजी डिग्री कोर्स की इन परीक्षाओं को छात्र वेबसाइट पर देखें और यदि परीक्षा में किसी तरह के क्लैश या आपत्तियां है, तो छत्र इसे 13 जून 2024 तक ई मेल के माध्यम से विवि को सूचित कर सकते है। आपत्तियां विवि की conduct.hpu@gmail.com के माध्यम से विवि को भेज सकते है। उन्होंने कहा कि आपत्तियों पर विचार करने के बाद विवि 14 जून को परीक्षा की फाइनल डेटशीट जारी कर देगा।
वेबसाइट पर अपलोड की पीजी कला संकाय की डेटशीट
हिमाचल प्रदेश विवि ने कला और वाणिज्य संकाय की स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की परीक्षा के शेड्यूल को फाइनल कर विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। सीएसआईआर नेट की होने वाली परीक्षाओं के कारण विज्ञान संकाय के पीजी डिग्री कोर्स की परीक्षा के शेड्यूल को जारी नहीं किया गया है, इसे भी जल्द घोषित कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।