फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla declared BSc final year result, 84 percent students passed

एचपीयू शिमला: बीएससी अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित, 84 फीसदी विद्यार्थी पास, संजय कुमार स्टेट टॉपर

Tue, 07 Sep 2021 11:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Sep 2021 11:00 PM IST
सार

विश्वविद्यालय ने एक माह के भीतर अंतिम वर्ष का यह परिणाम तैयार कर घोषित किया है। सात अगस्त को बीएससी अंतिम वर्ष की विवि ने अंतिम परीक्षा आयोजित की थी। ठीक एक माह में विवि परिणाम तैयार कर सात अगस्त को नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने से प्रदेश भर के हजारों परीक्षार्थियों को राहत मिली है। 

विज्ञापन
HPU Shimla declared BSc final year result, 84 percent students passed
टॉपर संजय कुमार, छात्रा वंदना देवी व दिव्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएससी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 84 फीसदी रहा। इस परीक्षा में अपीयर हुए कुल 5,152 विद्यार्थियों में से 4,369 विद्यार्थी पास हुए हैं। 315 की कंपार्टमेंट आई है। परीक्षा में 76 विद्यार्थी फेल हुए हैं। परीक्षा में अपीयर हुए विद्यार्थियों के परिणाम को विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।  विद्यार्थी अपना लॉगइन आईडी के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे, वहीं अंक तालिका को डाउनलोड भी कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। यह 84 फीसदी रहा है। उन्होंने कहा कि बीकॉम और बीए अंतिम वर्ष का परिणाम भी जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। धर्मशाला डिग्री कॉलेज के छात्र संजय कुमार ने 9.67 सीजीपीए के साथ मेरिट लिस्ट में पहला स्थान पाया है।

विज्ञापन


विवि की मेरिट लिस्ट के अनुसार डिग्री कॉलेज की बिलासपुर की वंदना देवी और डिग्री कॉलेज जोगिंद्रनगर के अभिषेक ठाकुर ने 9.62 सीजीपीए अंक लेकर मेरिट में दूसरा जबकि राजधानी शिमला के सेंट बीड्स कॉलेज की  छात्रा दिव्या ने 9.58 सीजीपीए के साथ परीक्षा पास कर राज्य भर में तीसरा स्थान पाया है। इसके अलावा टॉपर की सूची में ढलियारा डिग्री कॉलेज की प्रियंका बहुरिया ने चौथा, कुल्लू डिग्री कॉलेज के जिवाशा ठाकुर ने पांचवां और डिग्री कॉलेज जोगेंद्र नगर के एक और छात्र कर्म सिंह ने छठा स्थान पाया है। इसके अलावा टॉप टेन में करसोग कॉलेज के रमन किशोर, ने सातवां, डीएवी कांगड़ा कॉलेज के गौरव कौंडल ने आठवां, एमएलएसएम कॉलेज संदरनगर की मेघना शर्मा ने नौंवा और बीबीएन कॉलेज चकमोह की छात्रा वैशाली धतवालिया ने दसवां स्थान पाया है। 
विज्ञापन


बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश की सूची जारी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी )ने संस्थान के सभी पांचों बीटेक डिग्री कोर्स के लिए ली प्रवेश परीक्षा और सात सितंबर तक हुई काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को सभी कोर्स की सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश मेरिट जारी कर दी है। इसे विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। सूची में शामिल सभी छात्रों को नौ सितंबर तक तय फीस जमा करवानी होगी। ऑनलाइन फीस जमा न करवाने वाले छात्र छात्राओं की सीट को रिक्त माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर के अभिषेक ठाकुर ने परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल कर अपने गांव नागन पंचायत द्रुब्बल सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अभिषेक वैज्ञानिक बनना चहते हैं और साथ ही समाज सेवा में भी अपना पूरा योगदान देना चाहते हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा द्रुब्बल से हुई और उसके बाद 12वीं की शिक्षा नवोदय विद्यालय पंडोह से हुई। अभिषेक के पिता जोगिंद्रनगर लोनिवि में सेवारत हैं और माता गृहिणी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता लता देवी और पिता हेमराज ठाकुर सहित अपने शिक्षकों को दिया है। 

आईएएस अफसर बनना है टॉपर संजय का सपना
बीएससी फाइनल ईयर की परीक्षा में प्रदेश भर में टॉपर रहे धर्मशाला कॉलेज के छात्र  संजय कुमार आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं।
  राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला पढ़ाई कर रहे संजय कुमार ने बीएससी फाइनल की परीक्षा में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। संजय कुमार धर्मशाला में पिछले 3 वर्षों से किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहे थे । चंबा से करीब 40 किलोमीटर पहाड़ी क्षेत्र गांव खोली पंचायत ब्रेहि निवासी संजय आजकल चंबा में कमरा लेकर एमएससी की तैयारी रहे हैं । संजय कुमार के पिता सेनो पीडब्ल्यूडी विभाग में मेट के पद पर कार्यरत हैं जबकि उनकी माता सिमलो देवी गृिहणी हैं।  संजय कुमार ने रोज 7 से 8 घंटे पढ़ाई कर पहला स्थान हासिल किया है। 

मजदूर पिता की मेहनत लाई रंग, बेटी ने मेरिट में लिया दूसरा स्थान
डिग्री कॉलेज बिलासपुर की वंदना ने प्रदेशभर में बीएससी में दूसरा रैंक हासिल किया है। वंदना ने सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया है। 
  वंदना के पिता मजदूरी करते हैं और माता गृहिणी है। वंदना का कहना है कि हर रोज अपनी दिनचर्या के अनुसार अध्यापकों की ओर से दिए गए कार्य को पूरा करती थी। वंदना ने बताया कि उसका सपना सिविल सर्विसेज में जाने का है। वंदना ने बताया कि परिवार की तरफ से पढ़ाई में कोई कमी नहीं होने दी। कहा कि पेपर के समय दिन में 7 से 8 घंटे पढ़ाई की। वंदना ने बताया कि इसके बाद वह एमएससी करंेगी। जिसके लिए उसने प्रवेश परीक्षा दी है। वहीं साथ साथ में सिविल सर्विसेज की तैयारी भी करेंगी। इसके लिए मेहनत करेंगी। 
 

जूलॉजी में प्रोफेसर बनना है बीएससी थर्ड टॉपर दिव्या का लक्ष्य 

एचपीयू फाइनल ईयर के घोषित नतीजों में मेरिट में तीसरा स्थान पाने वाले सेंट बीड्स कॉलेज शिमला की छात्रा दिव्या का जूलॉजी विषय में स्नातकोत्तर डिग्री पूरी कर  विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनने का लक्ष्य है। दिव्या ने बताया कि कोरोना कॉल में उनके शिक्षकों ने नियमित रूप से ऑनलाइन कक्षाएं लगाकर उनका मार्गदर्शन किया। वे स्वयं रोजाना आठ घंटे तक स्वयं पढ़ाई करती रहीं, वहीं परीक्षा के दिनों में बारह घंटे तक तैयारी करती रहीं।

दिव्या ने कहा कि आगे बढ़ने में उनके पिता स्वर्गीय देवेंद्र कुमार और स्कूल लेक्चरर माता कमलेश ने हमेशा उनका सहयोग किया। उनके आर्शीवाद से ही वे आज यह सब कर पाई है। दिव्या ने बारहवीं तक की पढ़ाई सेल टिहरा के मार्डन स्कूल से की। दसवीं में दिव्या ने 98 फीसदी अंक अर्जित कर एचपी बोर्ड में छठे स्थान पर रही थी, वहीं बारहवीं में भी दिव्या ने 89 फीसदी अंक अर्जित किए थे। दिव्या मूलत: नगान टिहरा जिला मंडी की रहने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed