{"_id":"5f538ac08ebc3e6113449d67","slug":"hpu-shimla-b-ed-entrance-examination-in-last-week-of-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस माह के अंतिम सप्ताह में होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस माह के अंतिम सप्ताह में होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा
Sat, 05 Sep 2020 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 05 Sep 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए इस माह के अंतिम सप्ताह परीक्षा आयोजित की जाएगी। नेट (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) के बाद कभी भी परीक्षा की तिथि तय की जा सकती है। नेट की परीक्षाएं 16 से 25 सितंबर तक होंगी। कोरोना संकटकाल में परीक्षा के लिए उम्मीद से कहीं अधिक 17 हजार से अधिक आवेदनों से विश्वविद्यालय प्रशासन को अधिक परीक्षा केंद्र बनाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
यह परीक्षा कोरोना के कारण करीब डेढ़ माह देरी से होनी है, इसलिए प्रवेश परीक्षा शाखा करीब आठ हजार बीएड प्रशिक्षुओं की सीटें भरने की प्रक्रिया समय से पूरी करना चाहती है। 12 सितंबर तक चलने वाली स्नातक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं के चलते बीएड प्रवेश परीक्षा करवाना संभव नहीं था। यही यूजी छात्र बीएड प्रवेश परीक्षा में बैठने थे। प्रवेश परीक्षा शाखा ने जिलावार आए कुल आवेदनों के आधार पर छात्रों की सुविधा का ख्याल रखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या के साथ अन्य इंतजामों का खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
अब प्रवेश परीक्षा की तिथि निर्धारित की जानी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि करीब 17 हजार से अधिक आवेदनों को देखते हुए प्रवेश परीक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में परीक्षा केंद्र और आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेट की परीक्षाओं को मद्देनजर रखते हुए जल्द तिथि तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन