HPU Shimla: बीएड की खाली सीटों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय ने दिया मेरिट आधार पर मौका
शिमला और मंडी विवि से संबद्ध बीएड कॉलेजों की सत्र 2023-25 की प्रवेश प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद खाली बची 400 सीटों के लिए अब ऑन स्पॉट एडमिशन होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से संचालित की जा रही शिमला और मंडी विवि से संबद्ध बीएड कॉलेजों की सत्र 2023-25 की प्रवेश प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद खाली बची 400 सीटों के लिए अब ऑन स्पॉट एडमिशन होगी। विवि ने प्रवेश परीक्षा में अपीयर हुए विद्यार्थियों को सीधे प्रवेश का मौका दिया है। इसके लिए विवि की बीएड काउंसलिंग एवं प्रवेश कमेटी 29 और 30 नवंबर को विवि सभागार में काउंसलिंग करेगी। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम बीएड प्रवेश एवं काउंसलिंग कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि निजी कॉलेजों में करीब चार सौ सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों के लिए 29 और 30 नवंबर को विवि सभागार में ऑफलाइन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
27 नवंबर को पूर्वाह्न के समय विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से अपना लॉग इन आईडी उपयोग करके इसे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किस कॉलेज में कितनी सीटें भरी जानी हैं इसकी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। विद्यार्थियों को 27 और 28 नवंबर को विश्वविद्यालय पोर्टल के माध्यम से 200 रुपये फीस के साथ काउंसलिंग फार्म भरकर आवेदन करना होगा। विद्यार्थियों को 29 और 30 नवंबर को ऑफलाइन काउंसलिंग में मेरिट आधार पर सीट का आवंटन किया जाएगा। इस प्रक्रिया के पूरा होने पर जिन्हें सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें 5,880 रुपये उसी समय जमा करवाने होंगे। शेष 25,000 रुपये की राशि संबंधित कॉलेज में जमा करवानी होगी। यह फीस दो दिसंबर तक जमा करवानी होगी। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग में सिर्फ वही विद्यार्थी भाग ले सकेंगे जिन्होंने बीएड प्रवेश परीक्षा दी हो और उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं हुई है।