फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU extended the application date for admission in B.Ed by two days

HPU Shimla: एचपीयू ने बीएड में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि दो दिन बढ़ाई

Sat, 08 Jun 2024 11:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Jun 2024 11:57 AM IST
सार

बीएड के लिए तय की गई ऑनलाइन आवेदन की छह जून की तिथि को विवि ने बढ़ाकर 8 जून कर दिया है। आवेदन को मिले कम समय को देखते हुए तिथि बढ़ाने की उठाई छात्रों की ओर से उठाई जा रही थी। 

विज्ञापन
HPU extended the application date for admission in B.Ed by two days
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और एसपीयू की पुन: तय की गई परिधि के बाद पहली बार एचपीयू अपने संबद्ध निजी और सरकारी संस्थानों के लिए प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग आयोजित कर रहा है।  बीएड के लिए तय की गई ऑनलाइन आवेदन की छह जून की तिथि को विवि ने बढ़ाकर 8 जून कर दिया है। आवेदन को मिले कम समय को देखते हुए तिथि बढ़ाने की उठाई छात्रों की ओर से उठाई जा रही थी। 

विज्ञापन

विवि अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी अधिसूचना में बीएड में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आठ जून कर दी गई है। छह जून तक बीएड के लिए विवि को बारह हजार के करीब आवेदन मिल चुके हैं। इनमें आठ सौ ऐसे हैं, जिनकी फीस अब तक नहीं आई थी। 
विज्ञापन


समय सीमा को दो दिन और बढ़ाए जाने से ये छात्र भी ऑनलाइन फीस जमा करवा सकेंगे, वहीं नए छात्र जो आवेदन नहीं कर पाए थे, वे भी आवेदन कर सकेंगे। इस बार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय विवि की परिधि में आए जिला शिमला, सोलन, ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर, किन्नौर, चंबा जिलों के अलावा कुल्लू के आनी क्षेत्र के बीएड कॉलेजों के लिए ही प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह प्रवेश परीक्षा बीस जून को प्रदेश भर में स्थापित किए जाने वाले केंद्रों में होगी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति में चल रहे निजी बीएड कॉलेजों के लिए अलग से बीएड प्रवेश परीक्षा इस सत्र से आयोजित कर रहा है। बीते सत्र तक एचपीयू ही दोनों विवि से संबद्ध निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग आयोजित करता था। इसमें औसतन बीस हजार तक छात्र आवेदन करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएएलएलबी कोर्स की 120 सीटों के लिए 750 आवेदन
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विधिक अध्ययन संस्थान (यूआईएलएस ) में शैक्षणिक सत्र में बीएएलएलबी ऑनर्स पांच वर्षीय डिग्री कोर्स के लिए 12 जून को काउंसलिंग होगी। इसको लेकर संस्थान की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। कोर्स के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को उनके ई मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। संस्थान की कुल 120 सीटों के लिए इस बार भी प्रदेश और बाहरी राज्यों से 750 से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। बीएएलएलबी ऑनर्स कोर्स की 120 सीटों को भरने के लिए सरकार की ओर से तय किए गए आरक्षण रोस्टर के अनुसार ही सीटें भरी जानी हैं।  इसकी जानकारी पहले ही संस्थान के प्रोस्पेक्ट्स में छात्रों को उपलब्ध करवाई गई थी। 12 जून को इन सभी सीटों के लिए संस्थान परिसर में दस से पांच बजे तक काउंसलिंग और डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए कॉलेज ने दस से अधिक टीमें बनाई हैं। बारहवीं के प्राप्तांक पर बनाई गई अलग-अलग श्रेणी की मेरिट ही प्रवेश का आधार है। इसके अनुसार ही हर वर्ग और श्रेणी की निर्धारित की गई सीटों का आवंटन किया जाता है। यूआईएलए के निदेशक प्रो. शिव कुमार डोगरा ने कहा कि काउंसलिंग को लेकर सभी विद्यार्थियों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीते सत्र में भी सात सौ से अधिक आवेदन आए थे, इस बार इनकी संख्या में वृद्धि हुई है। 12 जून को काउंसलिंग में अपीयर पर शैक्षणिक और अन्य प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed