{"_id":"64ba9662e78bd297a3098e36","slug":"hpu-did-not-release-the-category-wise-merit-of-bed-spu-released-the-counseling-schedule-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: एचपीयू ने जारी नहीं की बीएड की श्रेणीवार मेरिट, एसपीयू ने जारी कर दिया काउंसलिंग का शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: एचपीयू ने जारी नहीं की बीएड की श्रेणीवार मेरिट, एसपीयू ने जारी कर दिया काउंसलिंग का शेड्यूल
Sat, 22 Jul 2023 10:33 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:33 AM IST
सार
एचपीयू ने अभी तक बीएड की प्रवेश परीक्षा परिणाम के बाद श्रेणीवार मेरिट सूची जारी नहीं की है। वहीं, बीएड में प्रवेश के लिए न्यायालय के आदेशों पर लागू किए जाने वाले आरक्षण रोस्टर पर भी प्रदेश सरकार का कोई फैसला नहीं आया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने बीएड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। हालांकि, एचपीयू ने अभी तक बीएड की प्रवेश परीक्षा परिणाम के बाद श्रेणीवार मेरिट सूची जारी नहीं की है। वहीं, बीएड में प्रवेश के लिए न्यायालय के आदेशों पर लागू किए जाने वाले आरक्षण रोस्टर पर भी प्रदेश सरकार का कोई फैसला नहीं आया है। बिना मेरिट और बिना रोस्टर के एसपीयू की ओर से काउंसलिंग शेड्यूल जारी करने से प्रवेश परीक्षा में अपीयर हुए 20 हजार से अधिक छात्र परेशान हैं।
विज्ञापन
उन्हें यही समझ नहीं आ रहा है कि दोनों विश्वविद्यालयों से संबद्ध बीएड कॉलेजों के लिए वे कैसे आवेदन कर पाएंगे। दोनों विवि के लिए एचपीयू की ओर से बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा ली गई थी। ऐसे में काउंसलिंग का शेड्यूल भी मिलकर चर्चा करने के बाद जारी करना चाहिए था ताकि 75 निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में सीट आवंटन प्रक्रिया संयुक्त रूप से आयोजित की जाती। बिना मेरिट और बिना रोस्टर एसपीयू कैसे काउंसलिंग अपने स्तर पर संबद्ध कॉलेजों के लिए कर पाएगा, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
संज्ञान में आया है मामला, डीएस मंडी विवि से करेंगे बात : प्रति कुलपति
एसपीयू के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा ने माना कि एसपीयू ने अपने स्तर पर अपने से संबद्ध कॉलेजों के लिए बीएड काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया है। इसको लेकर अधिष्ठाता अध्ययन को मंडी विवि प्रशासन के साथ बात करने को कहा गया है। उधर, अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि अभी तक बीएड प्रवेश परीक्षा के बाद श्रेणीवार मेरिट विवि ने जारी नहीं की है, रोस्टर पर भी सरकार का फैसला आना है। वे इस संबद्ध में मंडी विवि से बात करेंगे।
विज्ञापन
एसपीयू ने 20 जुलाई को जारी किया काउंसलिंग शेड्यूल ,7 अगस्त तक मांगे आवेदन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने 20 जुलाई को बीएड काउंसलिंग की अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार सात अगस्त तक सामान्य वर्ग और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों से बीएड की प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर बीएड काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि तय की है। इसके लिए क्रमश: 600 और 400 की ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करवाने को कहा गया है। वहीं, अधिसूचना के अनुसार आठ अगस्त को मेरिट लिस्ट जारी करने, और 11 जुलाई काउंसलिंग की संभावित तिथि तय की है।
काउंसलिंग शेड्यल जारी होने से छात्र मुश्किल में
सरदार पटेल विवि के बीएड काउंसलिंग के शेड्यूल के जारी होने से बीएड की एक जुलाई को आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अपीयर हुए और उर्तीण हुए करीब बीस हजार विद्यार्थी परेशान हैं। उन्हें एसपीयू मंडी और एचपीयू शिमला से संबद्ध बीएड कॉलेजों में प्रवेश को दोनों विवि की काउंसलिंग के लिए आवेदन करना पड़ेगा और उसकी फीस भी चुकानी पड़ेगी। विद्यार्थी संयुक्त प्रवेश परीक्षा के बाद उम्मीद कर रहे थे इस सत्र में संयुक्त काउंसलिंग होगी। मंडी विवि के काउंसलिंग शेड्यूल जारी होने के बाद छात्र एचपीयू की प्रवेश परीक्षा शाखा में संपर्क कर रहे है।