फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU decided to gave special chance to complete B.Ed degree

HPU Shimla: बीएड डिग्री पूरी करने के लिए मिलेगा विशेष मौका, एचपीयू ने लिया फैसला

Thu, 05 Jan 2023 08:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Jan 2023 08:03 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड प्रशिक्षुओं को अधूरी डिग्री पूरी करने के लिए विशेष मौका देने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रशिक्षुओं के 20 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर फीस देनी होगी।

विज्ञापन
HPU decided to gave special chance to complete B.Ed degree
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड प्रशिक्षुओं को अधूरी डिग्री पूरी करने के लिए विशेष मौका देने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रशिक्षुओं के 20 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर फीस देनी होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है। विवि की कार्यकारिणी परिषद से मंजूरी के बाद यह मौका दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार कोविड के समय में डिग्री पूरी न कर पाने वाले बैच 2017-18 और 2018-19,2019-20 में रेगुलर मोड में प्रवेश लेने वाले छात्र ही इसके लिए पात्र होंगे। ये वो छात्र होंगे, जो डिग्री के लिए तय की गई समय सीमा के भीतर डिग्री पूरी नहीं कर पाए हैं। इसके लिए प्रशिक्षु को बीस हजार रुपये प्रति सेमेस्टर के हिसाब से फीस चुकानी होगी। परीक्षा के दिए गए इस विशेष अवसर के तहत प्रशिक्षु 31 जनवरी तक पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा के फार्म भर सकेंगे। इसके बाद छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के लिए लेट फीस चुकानी होगी। इस विशेष अवसर के लिए फरवरी 2023 में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पात्र प्रशिक्षुओं के लिए विवि की वेबसाइट पर दिए गए एग्जाम पोर्टल के लिंक पर पर सेशन 2017-18,2018-19 और 2019-20 के लिए अलग से परीक्षा फार्म उपलब्ध होंगे। 

विज्ञापन


प्राक-शास्त्री, आचार्य प्रथम व द्वितीय वर्ष की मार्च में होगी परीक्षा 
 प्रदेश विश्वविद्यालय प्राक शास्त्री और आचार्य प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं मार्च में आयोजित करेगा। इसके लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परीक्षा फार्म भरने के लिए विवि ने 15 फरवरी अंतिम तिथि तय की है। इसके बाद जमा होने वाले परीक्षा फार्म पर छात्रों को लेट फीस जमा करवानी होगी। परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक ने दोनों कोर्स के छात्रों से तय की गई समय सीमा के भीतर परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed