{"_id":"62cc1eebb68cc15b0358f925","slug":"hptu-himachal-technical-university-has-released-the-answer-key-of-common-entrance-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTU: हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय ने जारी की सामान्य प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPTU: हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय ने जारी की सामान्य प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी
Mon, 11 Jul 2022 06:32 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Jul 2022 06:32 PM IST
सार
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 10 जुलाई को 11 परीक्षा केंद्रों पर हुआ। तकनीकी विवि ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए 5,107 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए थे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने सामान्य प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 10 जुलाई को 11 परीक्षा केंद्रों पर हुआ। तकनीकी विवि ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए 5,107 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए थे। इसमें 4,393 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज की। तकनीकी विवि ने प्रदेश के 10 परीक्षा केंद्रों के अलावा एक परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में बनाया था।
विज्ञापन
तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि उत्तर कुंजी जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उत्तर कुंजी देख सकते हैं, जल्द ही अब कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम घोषित कर प्रवेश की अगली प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। कोविड-19 के चलते पिछले दो साल से तकनीकी विवि की सामान्य प्रवेश परीक्षा नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन