फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPTET, School Education Board has decided the schedule for Tet, know the last date of application

HPTET: टेट के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तय किया शेड्यूल, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Fri, 04 Nov 2022 07:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Nov 2022 07:06 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दिसंबर माह में अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) करवाएगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
HPTET, School Education Board has decided the schedule for Tet, know the last date of application
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दिसंबर माह में अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) करवाएगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार पांच नवंबर से 22 नवंबर तक पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। लेट फीस के साथ आवेदन करने की तिथि 23 से 25 नवंबर तक रहेगी। इसके अलावा आवेदनों में किसी प्रकार की शुद्धि के लिए 26 से 27 नवंबर का समय अभ्यर्थियों के पास रहेगा। इस दौरान सामान्य वर्ग  से 800, जबकि आरक्षित वर्ग से 500 रुपये शुल्क के रूप में फीस वसूल की जाएगी। यह आवेदन जेबीटी, टीजीटी (आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल, एलटी, शास्त्री, पंजाबी और उर्दू विषय के लिए जाएंगे। 

विज्ञापन


शेड्यूल में 10 दिसंबर को जेबीटी टेट और शास्त्री टेट होगा। 11 दिसंबर को टीजीटी नॉन मेडिकल और एलटी विषय की परीक्षा होगी। 18 दिसंबर को टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल अध्यापक पात्रता परीक्षा होगी। टीजीटी आर्ट्स टेट का समय 10:00 से 12:00 बजे और टीजीटी मेडिकल टेट का समय दोपहर 2:00 से 4:30 बजे तक रहेगा। वहीं पंजाबी टेट और उर्दू की परीक्षा 25 दिसंबर को होगी। पंजाबी टेट का समय 10:00 से 12:30 बजे और उर्दू टेट का समय 2:00 से 4:30 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आठ विषयों के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा दिसंबर माह में लेगा। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी पांच नवंबर से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे, जबकि अध्यापक पात्रता परीक्षा 10 से 25 दिसंबर तक होगी। - डॉ. मधु चौधरी, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed