फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPTET schedule released by hpbose, examinations will be held from July 24 to August 13

HPTET Schedule: अध्यापक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल तय, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं

Mon, 30 May 2022 07:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 30 May 2022 07:26 PM IST
सार

दो सत्रों में होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी जेबीटी, शास्त्री, टीजीटी (आर्ट्स, मेडिकल-नॉन मेडिकल), एलटी, पंजाबी और उर्दू विषय की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
HPTET schedule released by hpbose, examinations will be held from July 24 to August 13
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) 24 जुलाई से 13 अगस्त तक करवाएगा। दो सत्रों में होने वाली इस परीक्षा के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी जेबीटी, शास्त्री, टीजीटी (आर्ट्स, मेडिकल-नॉन मेडिकल), एलटी, पंजाबी और उर्दू विषय की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार अभ्यर्थी 10 जून से एक जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। दो जुलाई से चार जुलाई तक 300 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन करने का मौका होगा। अभ्यर्थी पांच जुलाई से सात जुलाई तक दस्तावेजों की गलतियों को दुरुस्त कर सकेंगे।

विज्ञापन


जबकि परीक्षा से चार दिन पहले स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट से अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि अभ्यर्थियों को केटेगरी और सब केटेगरी में ऑनलाइन शुद्धि करने की अनुमति नहीं होगी। इससे एप्लीकेशन फीस प्रभावित होती है। किसी अभ्यर्थी को केटेगरी और सब केटेगरी में शुद्धि करवानी हो तो वह बोर्ड कार्यालय में निर्धारित तिथियों के दौरान ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


सामान्य के लिए 800, एससी-एसटी के लिए 500 रुपये फीस
सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 800 रुपये, एससी-एसटी, ओबीसी, पीएचएच के अभ्यर्थियों के लिए फीस 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन एप्लीकेशन में पेमेंट गेटवे लिंक पर क्लिक करने के बाद डेबिट, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से शुल्क जमा करवाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 जुलाई को जेबीटी और शास्त्री का टेट 
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि 24 जुलाई को सुबह के समय जेबीटी और दूसरे सत्र में शास्त्री विषय की परीक्षा होगी। वहीं टीजीटी नॉन मेडिकल टेट 31 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे, एलटी टेट दोपहर 2:00 से 4:30 तक होगा। टीजीटी आर्ट्स टेट सात अगस्त को सुबह 10:00 से 12:30 बजे, टीजीटी मेडिकल टेट दोपहर 2:00 से 4:30 बजे तक होगा। पंजाबी विषय का टेट 13 अगस्त को सुबह 10:00 से 12:30 और उर्दू विषय का टेट दूसरे सत्र में होगा।


अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रदेश सरकार के पास शास्त्री और जेबीटी के लिए टीजीटी पद्नाम देना प्रस्तावित था, जिसके चलते इस बार टेट के लिए कुछ देरी हुई है। प्रदेश सरकार ने अभी तक शास्त्री और जेबीटी के लिए टीजीटी पद्नाम की नोटिफिकेशन जारी नहीं की है। अगर यह नोटिफिकेशन जारी हो जाती है तो इसे बीच में एड कर दिया जाएगा। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed