फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPTDC Chairman raghubir singh bali Press conference in shimla

Himachal: नशा मुक्ति केंद्र से निकलने वाले युवाओं को होटलों में प्रशिक्षण देगा पर्यटन निगम

Wed, 14 Jun 2023 08:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 14 Jun 2023 08:49 PM IST
सार

पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों में जो उपचार करवा रहे हैं, वे चाहे तो एक दिन के लिए अपने परिवार के साथ निगम के होटल में ठहर सकते हैं।

विज्ञापन
HPTDC Chairman raghubir singh bali Press conference in shimla
प्रेस वार्ता करते पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशा मुक्ति केंद्रों से निकलने वाले युवाओं को प्रदेश सरकार पर्यटन निगम के होटलों में कुक, वेटर, शैफ आदि का प्रशिक्षण देगी। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिल सकें, इसके चलते यह फैसला लिया गया है। इसके लिए वही युवा पात्र होगा, जिसको पुलिस नशा छोड़ने का प्रमाण पत्र देगी। पर्यटन निगम के होटल व गेस्ट हाउस में पोस्टर, वीडियो और अन्यों माध्यमों से इस संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन


होटल के कमरों और रेस्तरां में लगी एलईडी स्क्रीन में भी नशे से होने वाले दुष्प्रभाव प्रधाव कार्यक्रम संबंधित दो से तीन मिनट की शॉट फिल्म का प्रसारण होगा। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली ने यह जानकारी बुधवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पर्यटन निगम के होटल, गेस्ट हाउस व रेस्टोरेंट ड्रग फ्री हिमाचल-ग्रीन हिमाचल का संदेश देगा। पुलिस विभाग के प्रधाव अभियान में पर्यटन निगम भी पूरी सहभागिता निभाएगा।
विज्ञापन


बाली ने कहा कि देश विदेशों से सैलानी आते हैं। नशा एक बीमारी है, जिसके खिलाफ सभी विभागों को एक जुट होकर लड़ने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में कदम उठाए हैं। बाली ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को भी प्रधाव कार्यक्रम के साथ जोड़ने की आवश्यकता है। एडीजी विजिलेंस सतवंत अटवाल, एडीजी अभिषेक त्रिवेदी सहित पुलिस और पर्यटन निगम के एमडी अमित कश्यप सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बाली ने कहा पर्यटकों की शिकायतों को सुनने के लिए थानों में अलग से कमरे की व्यवस्था होनी चाहिए। सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पर्यटकों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल में एक दिन ठहरने का मिलेगा मौका
रघुवीर सिंह बाली ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों में जो उपचार करवा रहे हैं, वे चाहे तो एक दिन के लिए अपने परिवार के साथ निगम के होटल में ठहर सकते हैं। इसके लिए निगम होटलों में अलग से उचित व्यवस्था करेंगा। इस दौरान पुलिस के जवान भी होटल में रहेगें।


25 को रिज मैदान पर होगी हॉफ मैराथन, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
पुलिस विभाग के नशे के खिलाफ चलाए जा रहे प्रधाव अभियान के अगले चरण में अब 25 जून को रिज मैदान पर वार्षिक मैराथन होगी। इसकी थीम रन फॉर ड्रग फ्री एंड ग्रीन हिमाचल है। एडीजी विजिलेंस सतवंत अटवाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू सहित कुछ मंत्री मौजूद रहेगें। हॉफ मैराथन 21.5 किलोमीटर, मिनी मैराथन 10 किलोमीटर और ड्रीम 3 किलोमीटर की होगी। विजेताओं को नकदी के साथ पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed