फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPSEB: New electricity rates released in Himachal, will be applicable from April 1

Himachal News: हिमाचल में 12 से 20 पैसे तक घटीं बिजली दरें, घरेलू उपभोक्ताओं की सब्सिडी पर संशय

Fri, 28 Mar 2025 09:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Mar 2025 09:16 PM IST
सार

 प्रदेश में बिजली की नई दरें जारी हो गई हैं। राज्य में उपभोक्ताओं की ओर से भुगतान किए जाने वाले स्थिर/मांग शुल्क में कोई वृद्धि या कमी नहीं की गई है।

विज्ञापन
HPSEB: New electricity rates released in Himachal, will be applicable from April 1
बिजली(सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल में बिजली की दरें प्रति यूनिट 12 से 20 पैसे तक कम कर दी गई हैं। शुक्रवार को राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एनर्जी टैरिफ को घटाकर नई दरें जारी कीं। घरेलू दरें 15 पैसे प्रति यूनिट, व्यावसायिक दरें 12 पैसे और छोटे, मध्यम व बड़े उद्योगों की दरें 20 पैसे तक घटाई गई हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाले सब्सिडी का नई दरों में कोई उल्लेख नहीं है। सरकार से सब्सिडी नहीं मिली तो घरेलू उपभोक्ताओं को 1.73 रुपये प्रति यूनिट तक महंगी बिजली मिलेगी। आयोग ने बिजली के फिक्स्ड डिमांड चार्ज में कोई भी बदलाव नहीं किया है। नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।

विज्ञापन

बिजली बोर्ड ने 8403 करोड़ रुपये का वार्षिक खर्च होने का हवाला देते हुए आयोग के पास याचिका दायर की थी। आयोग ने बोर्ड की याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रदेश में बिजली की सप्लाई की औसत 6.76 पैसे प्रति यूनिट तय की है। आयोग ने बिजली उपभोक्ताओं के एक स्लैब को खत्म कर दिया है। पहले 126 से 300 और 300 यूनिट से अधिक के दो स्लैब होते थे। इन्हें मर्ज करते हुए 126 से अधिक खपत का एक ही स्लैब बना दिया है।

अब शून्य से 125 और 126 से अधिक के दो ही स्लैब में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें होंगी। इन सभी स्लैब में सरकार पहले सब्सिडी देकर बिजली दरों को सस्ती करती थी। इस बार आयोग की ओर से जारी दरों में सब्सिडी का कोई भी उल्लेख नहीं किया गया है। 125 यूनिट से कम खपत वाले उपभोक्ताओं से अभी तक बिल वसूली नहीं होती है। शुक्रवार को जारी हुई नई दरों में निशुल्क बिजली देने का भी कोई उल्लेख नहीं है। घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी सभी बिजली कनेक्शनों पर मिलेगी या एक कनेक्शन पर, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेणी             स्लैब प्रति यूनिट टैरिफ प्रति यूनिट

घरेलू उपभोक्ता 0-60                         4.72 रुपये            

                         0-125                         5.45 रुपये

                         126 से अधिक             5.90 रुपये

कृषि उपभोक्ता 0-20 केवीए             5.04 रुपये

गैर घरेलू             0-20 केवीए                         6.38 रुपये

गैर व्यावसायिक 20 केवीए से ऊपर 6.12 रुपये

व्यावसायिक             0-20 केवीए             6.40

छोटे उद्योग                         20-100 केवीए 5.61

मध्यम उद्योग 51-100 केवीए 5.61

बड़े उद्योग             66 केवी से अधिक 5.56
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed